फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी का एक खूबसूरत गांव चार माह में बन गया भूतिया

Fri, 04 Nov 2016 10:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 04 Nov 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
dark shadow in village from four months
डेमो
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले का 'पलरी गांव' इन दिनों खासा चर्चाओं में है। बीते चार माह में पूरे गांव की ऐसी दशा-दिशा बदली कि हर किसी की जुबान पर इसका नाम है। यह गांव चार महीने पहले तक चहल-पहल से भरपूर नजर आता था। फिर ऐसा क्या हुआ कि गांव का रूप एक ही झटके में बदल गया। केवल यही नहीं, रूप भी ऐसा बदसूरत कि गांव का नाम ही 'भूतिया गांव' पड़ गया।

 

चार माह में गांव हुआ मुर्दा

dark shadow in village from four months
डेमो
अब तो बीना किसी आवाज और चहल-पहल के पलरी गांव मुर्दा सा नजर आने लगा है। गांव की महिलाएं और बच्चे शाम होते ही खौफज़दा नजर आते हैं। ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकलने में डरने लगे हैं।

 

घरों से निकलने में डरने लगे हैं ग्रामीण

dark shadow in village from four months
डेमो
बेजान हुए इस गांव का कारण है चार माह से फुंका पड़ा एक ट्रांसफार्मर। इसी के चलते पूरा गांव बदहाली के दिन जीने को मजबूर है। अमोलर विकास खंड तालग्राम के पलरी गांव में ग्रामीणों ने ठेकेदार पर ट्रांसफार्मर न रखने का आरोप लगाया है। पलरी गांव के सोनेलाल, सीताराम, परशुराम, हाकिम सिंह, ब्रजेंद्र सिंह, टीकाराम आदि का कहना है कि गांव में चार माह पहले ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए घरेलू आपूर्ति से ट्रांसफार्मर लगाया गया था। इसके फुंक जाने के कारण गांव में चार माह से बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे रात के समय पढ़ नहीं पाते।

dark shadow in village from four months
डेमो
बच्चे रात के समय पढ़ाई नहीं कर पाते। लोगों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इतने अंधेरे में महिलाएं चूल्हा-चौका तक ठीक तरह से नहीं कर पाती। हालांकि वे इस विधी में निपूर्ण समझी जाती है। गांव में पसरे रात के काले रंग ने सब फीका कर दिया है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed