फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलवामा आतंकी हमला: तिरंगे से लिपटा शहीद प्रदीप का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, दर्द से तड़प उठी बेटी

Sun, 17 Feb 2019 01:07 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 17 Feb 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
crowd gathered to see the funeral of martyr Pradeep yadav
डेमो पिक
तिरंगे का सम्मान हर किसी को नसीब नहीं होता है। इस सम्मान को हासिल करने वाले वो सिपाही होते हैं जो वतन के लिए अपनी जान भी कुर्बान कर देते हैं। कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में यूपी के कन्नौज जिले का लाल प्रदीप भी शहीद हुआ। शहीद प्रदीप के अंतिम दर्शनों के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा।

 

 

crowd gathered to see the funeral of martyr Pradeep yadav
डेमो पिक
शनिवार को शहीद प्रदीप का पार्थिव शरीर जब उनके गांव पहुंचा तो वहां मौजूद हजारों की भीड़ एक आवाज में प्रदीप यादव अमर रहें के नारे लगाने लगी। ये वो प्यार है जो सिर्फ उन्हीं को मिलता है जो भारत के लिए अपनी जान को दांव पर लगा देते हैं। मंत्री अर्चना पांडेय ने शहीद प्रदीप को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। 

 

crowd gathered to see the funeral of martyr Pradeep yadav
डेमो पिक
कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में यूपी के कन्नौज जिले का लाल शहीद हो गया। तिर्वा के सुखसेनपुर निवासी जवान प्रदीप सिंह यादव भी उस बटालियन में शामिल थे, जिसे आंतकियों ने निशाना बनाया। गुरुवार रात में यह खबर आई तो परिजनों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। जिले में शोक की लहर दौड़ गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
crowd gathered to see the funeral of martyr Pradeep yadav
डेमो पिक
तीन दिन पहले छिबरामऊ के शाहजहांपुर निवासी सेना में हवालदार रहे सूर्यप्रताप सिंह की कश्मीर के उरी में हुई मौत की खबर का गम जिला भूल नहीं पाया था कि गुरुवार को पुलवामा में हुई आतंकी घटना में जिले के लाल की शहादत ने सभी को झकझोर दिया। तिर्वा के अजान-सुखसेनपुर निवासी प्रदीप सिंह यादव सीआरपीएफ में थे। गुरुवार को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में साथियों के साथ प्रदीप भी शहीद हो गए। शहादत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव में भी मातम का माहौल है।

 
विज्ञापन
crowd gathered to see the funeral of martyr Pradeep yadav
डेमो पिक
एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने प्रदीप की शहादत की पुष्टि की थी। प्रदीप सिंह यादव श्रीनगर में 115 बटालियन में सिपाही थे। चार दिन पहले छुट्टी गुजार कर लौटे थे। एक मकान कानपुर के बारा सिरोही में है। वहां पत्नी नीरज देवी और दो बेटियां 10 वर्षीय सुप्रिया यादव और ढाई साल की सोना यादव हैं। 10 फरवरी को परिवार से विदा होकर वह जम्मू रवाना हुए थे। 11 जनवरी को वह जम्मू पहुंचे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed