फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: थाने में जुआरी की मौत पर जमकर हंगामा, पुलिस ने सुनाई ये 'अजीब कहानी'

Fri, 09 Nov 2018 10:37 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 09 Nov 2018 10:37 AM IST
विज्ञापन
Youngman death in police lockup at kanpur
demo
यूपी के कानपुर के चौबेपुर थाने में पुलिस हिरासत में एक युवक की गुरुवार को मौत हो गई। पवन नाम के इस युवक को पुलिस सुबह उसके रिश्तेदार के घर से पकड़ कर लाई थी। चौबेपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि सुज्जा निवादा गांव में जुआ चल रहा है।

 
Youngman death in police lockup at kanpur
demo
वहां भेजेलाल के घर से पुलिस जुआ खेलने के आरोप में उसके कंडक्टर पवन समेत 9 लोगों को पकड़कर थाने लाई थी। थाने में लॉकअप के अंदर दोपहर पवन की मौत हो गई। पवन के परिजनों का आरोप है कि पुलिस सभी को छोड़ने के लिए पांच-पांच हजार रुपये मांग रही थी।
 
Youngman death in police lockup at kanpur
demo

पुलिस ने पवन को पहले रास्ते में फिर थाने में जमकर पीटा। रिश्तेदारों का आरोप है पुलिस ने पवन से मिलने ही नहीं दिया। पुलिस ने हम लोगों को भी जबरदस्ती पकड़ लिया। थाने में पवन के रिश्तेदारों ने काफी देर हंगामा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Youngman death in police lockup at kanpur
demo
थाने में युवक की मौत से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक का कहना है की जुए में 9 लोगों के साथ पुलिस टीम पवन को भी पकड़ कर लाइ थी। थाने में सबको जमानत देने के लिए उनकी आईडी मांगी गई पवन के पास उसकी आईडी नहीं थी।
 
विज्ञापन
Youngman death in police lockup at kanpur
demo
इससे लगता है वह तनाव में आ गया उसको हार्टअटैक पड़ गया। वह मुंह के बल अचानक गिर गया। उसको मेडिकल ट्रीटमेंट कराने को हॉस्पिटल ले गए लेकिन उसको बचाया नहीं जा सका, इसकी मजिस्ट्रेटी जांच कराई जा रही है पोस्टमार्टम के बाद सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed