फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   These elections would intervene velvet "Ravan"

चुनावों में दखल दे सकते हैं पाठा के ये ‘रावण’

Fri, 30 Sep 2016 11:35 PM IST
रशीद सिद्दकी, बांदा, अमर उजाला ब्यूराे
रशीद सिद्दकी, बांदा, अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 30 Sep 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
These elections would intervene velvet "Ravan"
डकैत बबुली काैल अपने साथियाें के साथ
आने वाले विधान सभा चुनावों में पाठा के डकैत रूपी ‘रावण’ दखल दे सकते हैं। डोडामाफी में बबुली कोल गैंग की गोलीबारी से गांव में दहशत व्याप्त है। लेटरपैड से रंगदारी वसूलने वाले बबुली ने अपनी धमक बरकरार रखने का संदेश दिया है। दो दिन पहले डोडामाफी में बबुली कोल गैंग ने किसान रामकरन यादव की हत्या कर दहशत फैलाई। इतना ही नहीं 23 सितंबर को डोडामाफी में हुए उपचुनाव में वह अपनी बिरादरी का ग्राम प्रधान निर्विरोध चुनवाने में भी सफल रहा।
विज्ञापन

 

सत्तर के दशक से डकौतों के नाम से बदनाम हुआ पाठा

These elections would intervene velvet "Ravan"
डेमो पिक पाठा के जंगलों में पुलिस कॉम्बिंग
पाठा क्षेत्र 1970 के दशक से ही दस्युओं के अड्डे के रूप में बदनाम हो गया था। शुरुआत ददुआ ने की। तीन दशक तक उसका डंका बजा। उसके बाद ठोकिया, बलखड़िया, सुंदर पटेल उर्फ रागिया आदि ने दहशत फैलाई। बलखड़िया के मारे जाने के बाद बबुली खुद गैंग बनाकर वारदातें करने लगा है। कुछ राजनीतिक नेता बेहद गुपचुप ढंग से डकैतों के जरिये वोट हासिल करने की जुगत भी भिड़ाएंगे। हालांकि डोड़ामाफी में मारे गए युवक के घर जाकर कई नेता सांत्वना भी दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव में हरगिज दखल नहीं दे पाएंगे दस्यु : डीआईजी

These elections would intervene velvet "Ravan"
डकैत डेमो पिक
विधानसभा चुनाव में दस्यु बबली कोल या किसी अन्य गिरोह की दखलंदाजी के सवाल पर चित्रकूटधाम मंडल पुलिस उप महानिरीक्षक ज्ञानेश्वर तिवारी अपना तर्क देते हैं। उनका कहना है कि डकैत चुनाव में व्यवधान नहीं डाल पाएं, इसके लिए पुलिस तैयार है।  डीआईजी ने कहा कि दस्यु बबुली अपने पैतृक गांव डोड़ामाफी या आसपास ही अक्सर रहता है, लेकिन गांव वालों का सहयोग न मिलने से पुलिस उसे दबोच नहीं पा रही। जल्द ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed