{"_id":"5925baee4f1c1b90425362a8","slug":"stoneing-like-jammu-kashmir-in-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यहां दिखी जम्मू कश्मीर जैसी पत्थबाजी, महिला सिपाही को किया अधमरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यहां दिखी जम्मू कश्मीर जैसी पत्थबाजी, महिला सिपाही को किया अधमरा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 25 May 2017 11:04 AM IST
विज्ञापन
आगजनी, घायल महिला सिपाही, पत्थर मारता बच्चा
- फोटो : गौरव कनौजिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर चकेरी के सजारी गांव में बुधवार को अवैध निर्माण गिराने पहुंची केडीए की टीम पर कब्जेदारों ने पथराव कर दिया। आक्रोशित लोगों ने दो बाइकें फूंक दीं और आसपास खड़ी आधा दर्जन बाइकों और जेसीबी को पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। भीड़ के चंगुल में फंसी महिला सिपाही को अधमरा कर दिया। मीडियाकर्मियों पर भी पथराव किया गया। करीब तीन घंटे घंटे तक हंगामा चला। कब्जेदारों के जबर्दस्त विरोध के कारण केडीए की टीम मौके से भाग खड़ी हुई।
पत्थरबाजी करते गांववाले
- फोटो : गौरव कनौजिया
यहां खड़ी आधा दर्जन बाइक और जेसीबी ईंट पत्थर से तोड़ी गई। कई बार कवरेज कर रहे मीडिया पर पथराव का सिलसिला चला। घटना के बाद सीओ कैंट, अपर नगर मजिस्ट्रेट और एसपी ईस्ट के साथ कई थानो का फोर्स पहुंचा। शाम चार बजे केडीए कई जोन के प्रवर्तन दस्ते लेकर सजारी पहुंचा।
गांववाले को पकड़कर ले जाती पुलिस
इसके बाद शाम एक दर्जन कब्जे ध्वस्त किए गए। यहां से चकेरी पुलिस ने कुछ लोगों को उठाया है। वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार कानून व्यवस्था बिगाडने वालों पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिसवाले से भिड़ता ग्रामीण
- फोटो : गौरव कनौजिया
सजारी गांव में केडीए की हाइवे सिटी विस्तार योजना (सजारी गांव) में दोपहर अवैध कब्जे हटाने के लिए छावनी और चकेरी थाने की फोर्र्स पहुंची। यहां एक की परिसर में रामखिलावन,गोरेलाल, शशिलाल, कबाड़ी मामा समेत आधा दर्जन कब्जे तोड़े। इसके आगे विधवा कौशल्या देवी का निर्माण तोडने को जेसीबी बढ़ी।
विज्ञापन
बेघर होने पर रोते बिलखते ग्रामीण
कौशल्या देवी ने विरोध किया। इस पर केडीए के अफसर अनिल भटनागर ने उनसे अर्मायादित भाषा का प्रयोग कर दिया। केडीए कर्मियों ने वृद्धा को पीट दिया। इस पर ग्रामीण उग्र हो गए। उन्होंने ईंट, पत्थर चलाना शुरु कर दिया।