फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Transformers and wires stolen from tube wells, anger among farmers

Meerut News: ट्यूबवेलों से ट्रांसफार्मर और तार चोरी, किसानों में रोष

Mon, 31 Aug 2026 09:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
Transformers and wires stolen from tube wells, anger among farmers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। चिरौड़ी जंगल फीडर क्षेत्र के अलीपुर, मछरी, चिरौड़ी, सुरानी समेत आसपास के गांवों में किसानों के ट्यूबवेलों से विद्युत ट्रांसफार्मर और बिजली के तार चोरी होने की लगातार घटनाओं से किसानों में रोष है। किसानों का कहना है कि चोरी की घटनाओं के कारण ट्यूबवेल बंद पड़े हैं और सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। साथ ही किसानों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।
भारतीय किसान यूनियन (किसान क्रांति) के जिलाध्यक्ष निखिल राव ने बताया कि किसानों ने चोरी की घटनाओं की जानकारी कपसाड़ बिजलीघर के जेई को लिखित रूप से दी है। इसके बाद मौके का निरीक्षण भी कराया गया, लेकिन संगठन का आरोप है कि अभी तक चोरी की घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

संगठन ने चेतावनी दी कि यदि चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा नहीं हुआ और प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो किसानों के साथ एसएसपी मेरठ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed