फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां दिखी जम्मू कश्मीर जैसी पत्थबाजी, महिला सिपाही को किया अधमरा

Thu, 25 May 2017 11:04 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 25 May 2017 11:04 AM IST
विज्ञापन
stoneing like jammu kashmir in kanpur
आगजनी, घायल महिला सिपाही, पत्थर मारता बच्चा - फोटो : गौरव कनौजिया
कानपुर चकेरी के सजारी गांव में बुधवार को अवैध निर्माण गिराने पहुंची केडीए की टीम पर कब्जेदारों ने पथराव कर दिया। आक्रोशित लोगों ने दो बाइकें फूंक दीं और आसपास खड़ी आधा दर्जन बाइकों और जेसीबी को पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। भीड़ के चंगुल में फंसी महिला सिपाही को अधमरा कर दिया। मीडियाकर्मियों पर भी पथराव किया गया। करीब तीन घंटे घंटे तक हंगामा चला। कब्जेदारों के जबर्दस्त विरोध के कारण केडीए की टीम मौके से भाग खड़ी हुई।
stoneing like jammu kashmir in kanpur
पत्थरबाजी करते गांववाले - फोटो : गौरव कनौजिया
यहां खड़ी आधा दर्जन बाइक और जेसीबी ईंट पत्थर से तोड़ी गई। कई बार कवरेज कर रहे मीडिया पर पथराव का सिलसिला चला। घटना के बाद सीओ कैंट, अपर नगर मजिस्ट्रेट और एसपी ईस्ट के साथ कई थानो का फोर्स पहुंचा। शाम चार बजे केडीए कई जोन के प्रवर्तन दस्ते लेकर सजारी पहुंचा।
 
stoneing like jammu kashmir in kanpur
गांववाले को पकड़कर ले जाती पुलिस
इसके बाद शाम एक दर्जन कब्जे ध्वस्त किए गए। यहां से चकेरी पुलिस ने कुछ लोगों को उठाया है। वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार कानून व्यवस्था बिगाडने वालों पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी है।      
 
विज्ञापन
विज्ञापन
stoneing like jammu kashmir in kanpur
पुलिसवाले से भिड़ता ग्रामीण - फोटो : गौरव कनौजिया
सजारी गांव में केडीए की हाइवे सिटी विस्तार योजना (सजारी गांव) में दोपहर अवैध कब्जे हटाने के लिए छावनी और चकेरी थाने की फोर्र्स पहुंची। यहां एक की परिसर में रामखिलावन,गोरेलाल, शशिलाल, कबाड़ी मामा समेत आधा दर्जन कब्जे तोड़े। इसके आगे विधवा कौशल्या देवी का निर्माण तोडने को जेसीबी बढ़ी।

 
विज्ञापन
stoneing like jammu kashmir in kanpur
बेघर होने पर रोते बिलखते ग्रामीण
कौशल्या देवी ने विरोध किया। इस पर केडीए के अफसर अनिल भटनागर ने उनसे अर्मायादित भाषा का प्रयोग कर दिया। केडीए कर्मियों ने वृद्धा को पीट दिया। इस पर ग्रामीण उग्र हो गए। उन्होंने ईंट, पत्थर चलाना शुरु कर दिया। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed