अपने ही घर में महिलाए महफूज़ नहीं हैं। घर में घुसकर एक शख्स ने सास और बहू से ऐसा हश्र किया, जिसका नज़ारा देख नौकर भी घर छोड़कर भाग गया।
सिरसा में बुधवार को दिनदहाड़े एक आढ़ती के घर में घुसकर महिलाओं पर हमला कर दिया गया। माना जा रहा है कि दो दिन से रेकी कर रहे आरोपी लूटपाट के इरादे से घर में घुसे थे। घटना में आढ़ती की बुजुर्ग मां का गला कटा हुआ है तो पत्नी के भी पेट और छाती पर गंभीर चोटें हैं।
दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। घटना सिरसा की बेरी वाली गली की है, जहां आढ़ती अजय उर्फ डब्बू का परिवार रहता है। मंडी में 157 नंबर आढ़त के मालिक अजय और परिवार के बाकी पुरुष घर से बाहर रहते हैं।
बुधवार दोपहर घर में डब्बू की 78 वर्षीय मां शकुंतला देवी के अलावा पत्नी सीमा, पुत्रवधु चहक आैर एक नौकर मौजूद था कि अचानक वहां दो युवक आ घुसे।उन युवकों ने आते ही घर में मौजूद महिलाओं पर हमला कर दिया, जिससे डरकर नौकर पीछे के दरवाजे से भागने में कामयाब रहा। बाद में हमलावरों ने शकुंतला देवी और सीमा को बेहद बुरी तरह से घायल कर दिया।
शकुंतला देवी का गला कटा हुआ है, जबकि सीमा के पेट और छाती सहित शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। साथ ही चहक भी घायल हो गई। बताया जाता है कि महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर हमले के आरोपी वहां से भाग खड़े हुए। हालांकि हमले के आरोपियों की 315 बोर की पिस्टल और एक लैमिनेशन कटर मौके पर ही छूट गए।