फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैवान बना बेटाः बीवी और ससुरालवालों को फंसाने के लिए मां को उतारा 'मौत के घाट'

Wed, 25 Jul 2018 08:56 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 25 Jul 2018 08:56 AM IST
विज्ञापन
Son killed his mother in Orai
पुलिस लाइन में हत्या का खुलासा करते एसपी और एएसपी।
यूपी के उरई जिले में बुजुर्ग महिला के मर्डर की हैरान कर देने वाली वजह सामने आई है। यहां एक बेटा अपने फायदे के लिए इतना खुदगर्ज हो गया कि उसने अपनी मां को ही मौत के घाट उतार दिया। इसकी वजह ये थी कि हत्यारा बेटा अपने ससुरालवालों को हत्या के इल्जाम में फंसाना चाहता था। 

उरई सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम मड़ैया में तीन दिन पूर्व बुजुर्ग विधवा की हत्या उसके ही छोटे बेटे ने की थी। पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता करते हुए एसपी अमरेंद्र प्रसाद और एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि आरोपी ने पत्नी और ससुरालियों को फंसाने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी बेटे की निशानदेही पर आलाकत्ल चारपाई का पावा भी बरामद कर लिया गया है।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- इस बात पर पुलिस को अरुण पर शक हुआ...

 

Son killed his mother in Orai
पुलिस लाइन में हत्या का खुलासा करते एसपी और एएसपी।
22 जुलाई की सुबह गांव मड़ैया में रामप्यारी (60) पत्नी मरजाद का शव घर के सामने ही जानवरों के बाड़े में खून से सना हुआ मिला था। रामप्यारी का सिर कूंचकर हत्या की गई थी। उस वक्त रामप्यारी के बड़े बेटे अरविंद ने छोटे भाई अरुण की पत्नी सुनीता और पिता गयाराम निवासी मदनापुर थाना ठठिया, जिला कन्नौज व उनके दो अन्य रिश्तेदारों मानसिंह और राम सिंह के खिलाफ मां की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वारदात के बाद से पत्नी और ससुराल वाले पुलिस की नजर में थे, लेकिन छोटा बेटा अरुण नदारद था। इसी बात से पुलिस को अरुण पर शक हुआ।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- पुलिस के आने का पता चला तो घबरा गया...

Son killed his mother in Orai
पुलिस लाइन में हत्या का खुलासा करते एसपी और एएसपी।

सोमवार की दोपहर पुलिस ने अरुण को गांव के पास से ही धर दबोचा। सख्ती से पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। बकौल एएसपी अरुण ने बताया कि वारदात से ठीक दो दिन पहले उसका पत्नी सुनीता से विवाद हुआ था। तब मां रामप्यारी भी सुनीता से झगड़ पड़ी थी। सुनीता ने अपने पिता गयाराम और रिश्ते में भाई लगने वाले मानसिंह व रामसिंह को घर बुला लिया था। अरुण के मुताबिक उसने पत्नी सुनीता को पीट दिया तो सुनीता ने कोतवाली जाकर उसके खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई थी। अगले दिन पुलिस पूछताछ के लिए अरुण के घर पहुंची लेकिन वह मिला नहीं। अरुण को जब पुलिस के आने का पता लगा तो घबरा गया, उसने सोचा कि कोई बड़ा केस उस पर लग गया है।
 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- चुपचाप घर आया और सो रही मां को बेरहमी से मार डाला...

विज्ञापन
विज्ञापन
Son killed his mother in Orai
पुलिस हिरासत में हत्यारा बेटा
21 जुलाई की रात अरुण चुपचाप घर आया और बाहर सो रही मां की लकड़ी के पावे से कूंचकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक एक दिन पहले ही घर पर काफी विवाद हुआ था, जिसे आधार बनाकर बड़े बेटे अरविंद ने बहू सुनीता और उसके घरवालों को मां की हत्या में नामजद करा दिया था। एएसपी ने बताया कि अरुण की निशानदेही पर चारपाई का पावा बरामद कर उसे जेल भेज दिया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed