पत्नी-सास, साढू और सालों ने बंधक बनाकर किया था अपमानित, आखिर वैभव ने उठाया ये 'खौफनाक कदम'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को महावीरगंज निवासी व्यापारी वैभव पोरवाल उर्फ तनु (28) पुत्र ओंकार नाथ ने घर में सुबह 11 बजे कमरे में बंद होकर पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अचानक गोली की आवाज सुनकर परिजन जब दौड़कर ऊपर पहुंचे तो उन्हें कमरा बंद मिला। इस पर कमरे का दरवाजा तोड़ा कर अंदर वैभव को लहूलुहान हालत में पड़ा पाया गया। इस पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- वह इस वजह से क्षुब्ध था....
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि वैभव का उसकी पत्नी व ससुरालीजनों के द्वारा सोमवार को अपमान कर दिया गया था। जिससे वह क्षुब्ध था। संभवता इसी बात को लेकर उसने आत्मलीला समाप्त कर ली हो। उधर जानकारी पर सौ शैय्या युक्त जिला अस्पताल पहुंची कोतवाली पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- पुलिस ने जांच में क्या पाया...