फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संवासिनी गृह में हुई युवती की हत्या, सपा अाैर कांग्रेस ने कहा मामला संदिग्ध

Sun, 07 Jan 2018 03:10 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 07 Jan 2018 03:10 PM IST
विज्ञापन
sapa and congress want cbi enquiry in kanpur murder case
संवासिनी गृह
संवास‌िनी गृह में हुई युवती की हत्या के बाद प्रदेश की राजनीत‌ि में हलचल मच गई है। सपा अाैर कांग्रेस की माने ताे संवास‌िनी गृह में सब कुछ गड़बड़ है। सपा ने युवती की हत्या के मामले में सीबीअाई जांच की मांग की है वहीं कांग्रे‌स‌ियाें ने भी इस मामले में जमकर प्रदेश सरकार काे ख‌िचाई की है। 

 

 

sapa and congress want cbi enquiry in kanpur murder case
संवासिनी गृह
संवासिनी की हत्या के मामले की पड़ताल अपने स्तर से करने के लिए सपा पदाधिकारियों की एक टीम शनिवार को स्वरूपनगर स्थित संवासिनी गृह पहूुंची। सपाइयों का आरोप है कि यहां पर सब कुछ संदिग्ध है। सपा ने सीबीआई जांच कराने की मांग की है। टीम का नेतृत्व कर रहे विधायक इरफान सोलंकी और विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि जिला प्रशासन लीपापोती कर रहा है।
 

 

sapa and congress want cbi enquiry in kanpur murder case
संवासिनी गृह
रिपोर्ट बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजी है, जो शासन को सौंपी जाएगी। पार्टी ने महिला कल्याण मंत्री रीता जोशी से इस्तीफे की भी मांग की है। रविवार को महिला मोर्चा की तरफ से विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
sapa and congress want cbi enquiry in kanpur murder case
संवासिनी गृह में छानबीन करती पुल‌िस
संवासिनी गृह में महिला की हत्या की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग लेकर कांग्रेसियों ने शनिवार को मंडलायुक्त पीके महान्ति से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। इसमें महानगर में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर चिंता जताई गई। पार्टी के नगर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने मंाग की कि मामले की वरिष्ठ अधिकारियों की उच्च स्तरीय कमेटी बनाकर जांच की जानी चाहिए। 

 

 

विज्ञापन
sapa and congress want cbi enquiry in kanpur murder case
संवासिनी गृह में छानबीन करती पुल‌िस
क्या है पूरा मामला
कानपुर स्थ‌ित संवास‌िनी गृह में रहने वाली एक युवती काे गंभीर हालत में 3 जनवरी काे हैलट में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दाैरान युवती की माैत हाे गई थी। पोस्टमार्टम के बाद युवती के शव का दाह संस्कार कर द‌िया था। शुरुअाती जांच में युवती की गैंग रेप कर हत्या का मामला सामने अाया था।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed