{"_id":"58d619944f1c1bfc2f1a2300","slug":"national-bird-killer-arrested","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलिस की गिरफ्त में आया ‘राष्ट्रीय अपराधी’, किए चौंकाने वाले खुलासे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की गिरफ्त में आया ‘राष्ट्रीय अपराधी’, किए चौंकाने वाले खुलासे
टीम डिजिटल, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Sat, 25 Mar 2017 05:19 PM IST
राष्ट्रीय पक्षी का हत्यारा गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
यूपी की फर्रुखाबाद पुलिस ने राष्ट्रीय अपराध के आरोप में एक शिकारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने लालच के चक्कर में फंसकर राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या कर दी थी। मोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
राष्ट्रीय पक्षी का हत्यारा गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
लालच ने इस लड़के को राष्ट्रीय अपराधी बना दिया। नेशनल बर्ड पिकॉक यानी मोर को मारने के आरोप में गिरफ्तार हुए अमलैया निवासी जब्बार ने पूछताछ में ऐसी चौंकाने वाली बातें बताई हैं कि अब पुलिस भी चक्कर खा रही है।
मोरों का सौदा...
डेमो पिक
फर्रुखाबाद के शमशाबाद थाना क्षेत्र में मोरों को मारने का काम कई दिनों से चल रहा है। शिकारी इन मोरों को जहरीला दाना खिलाकर मार देते थे इसके बाद उनके पंखों और शरीर का सौदा किया जाता था।
कई जिलों में फैला शिकार का जाल...
विज्ञापन
डेमो पिक
मोर पंखों का कारोबार केवल भारत में ही नहीं दूसरे देशों तक फैला है। पकड़े गए आरोपी जब्बार के मुताबिक मोरों की अच्छी कीमत मिलती है। मोरों को मारने का काम फर्रुखाबाद के साथ-साथ, बुंदेलखंड, कानपुर और हरदोई में भी बड़े पैमाने पर चल रहा है।
मुसीबत बनी मोरों की घटती संख्या....
राष्ट्रीय पक्षी का हत्यारा गिरफ्तार
राष्ट्रीय पक्षी मोरों की दिन पर दिन घटती जा रही संख्या प्रकृति के लिए मुसीबत बन सकती है। नेचर की लाइफ सर्किट में मोरों को बड़ा अहम रोल है। अगर इनकी संख्या इसी तरह दिन पर दिन घटती रही तो आने वाला समय खतरनाक हो सकता है।