फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला जज के कातिल काे जल्दी नहीं मिल पाएगी जमानत

Thu, 02 Mar 2017 11:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 02 Mar 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
love marriage fight between pratibha and abhishek
पति के साथ प्रतिभा शादी के फेरे लेते हुई - फोटो : facebook
किसने साेचा था कि इस खूबसूरत शुरूअात का अंत इतना दर्दनाक हाेगा। ये तस्वीरें कानपुर देहात में बताैर ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट पद पर तैनात प्रतिभा गाैतम की शादी का है। कितने ही खुश नजर अा रही हैं प्रतिभा। पति अभिषेक से प्रतिभा काे इतना प्यार इतना था कि हर काेई इनके प्यार का मिसाल देता था। रविवार काे सरकारी अावास पर प्रतिभा का शव मिला। बेहद दर्दनाक तरीके से उनकी हत्या की गई थी। दाेनाें हाथाें की नसें कटी थीं। शरीर पर कई चाेट के निशान थे। अागे पढ़िए अाखिर एेसा क्या हुअा जिसने इस खूबसूरत रिश्ते का इतना दर्दनाक अंत कर दिया... 

 

काेचिंग में मुलाकात, दाेस्ती अाैर फिर प्यार

love marriage fight between pratibha and abhishek
पति मनु अभिषेक के साथ प्रतिभा - फोटो : फेसबुक की वाॅल से
लखनऊ विश्वविद्यालय से इंटीग्रेटेड एलएलबी (पांच वर्षीय) करने के बाद प्रतिभा सिंह गौतम ने दिल्ली यूनीवर्सिटी से एलएलएम किया। पढ़ाई के बाद उन्होंने नई दिल्ली से पीसीएस(जे) की तैयारी की यहीं पर उनकी मुलाकात मनु अभिषेक से हुई जो बाद में दोस्ती, प्यार अाैर फिर शादी में बदल गई। 2013 में प्रतिभा का चयन यूपी पीसीएस(जे) में हुआ और ट्रेनिंग के बाद 2015 में तैनाती मिली। दोनों परिवारों को उनके संबंधों की जानकारी थी लेकिन प्रतिभा का परिवार इस शादी के लिए राजी नहीं था।
 

परिजनों से छिपाकर की थी शादी

love marriage fight between pratibha and abhishek
पति के साथ घूमने का भी था शाैक
परिवार की मर्जी के खिलाफ प्रतिभा ने 29 जनवरी 2016 को खुद से दो साल छोटे अभिषेक से नई दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में शादी की। अभिषेक अाैर प्रतिभा दाेनाें के परिजनाें काे शादी की जानकारी नहीं थी। फेसबुक पर दोनों की शादी की तस्वीरें अभिषेक के परिजनाें काे मालूम हुअा ताे वहीं प्रतिभा के पिता के मुताबिक  7 फरवरी को प्रतिभा उरई आई तब भी उसने अपने परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी। उस दिन भी पिता ने एक आईपीएस से रिश्ता चलाने की बात प्रतिभा से कही लेकिन उसने अनसुना कर दिया। प्रतिभा के पिता ने आरोप लगाया कि उनको कोर्ट से शादी के लिए कोई नोटिस नहीं मिली थी। फर्जी अभिभावक खड़ा कर कोर्ट मैरिज की गई थी। प्रतिभा के पिता ने बताया कि 7 अक्तूबर शुक्रवार को उनकी पत्नी ने बेटी से मिलने की इच्छा जाहिर की थी। लेकिन दामाद ने बेटी से मिलने नहीं दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मसूरी ट्रिप ने रिश्ताें में डाला दरार

love marriage fight between pratibha and abhishek
पति के साथ प्रतिभा
महिला जज प्रतिभा के मामले में पुलिस की जांच पति-पत्नी के संबंधों पर टिकी है जिसके लिए दोनों के मोबाइल की डिटेल निकाली जा रही है। प्रतिभा का पति अभिषेक अपने दोस्तों के साथ तीन-चार दिन के लिए मसूरी घूमने गया था और शुक्रवार रात ही दिल्ली लौटा था। इस बात पर पति-पत्नी में काफी कहासुनी हुई थी। शनिवार को प्रतिभा शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली आ रही है, इसकी जानकारी भी प्रतिभा ने पति को न देकर ससुर को दी थी। अपने पिता से बातचीत करने के बाद अभिषेक पत्नी को रिसीव करने नई दिल्ली स्टेशन गया। स्टेशन से घर आते समय कार में पति-पत्नी के बीच ऐसी क्या बात हुई जिससे नाराज होकर प्रतिभा सड़क पर ही उतर गई। अभिषेक ने पत्नी को मनाने की कोशिश क्यों नहीं की, यह जांच का विषय है। अभिषेक के पिता के मुताबिक  उनकी बहू रास्ते में उतर कर नई दिल्ली स्टेशन गई और वहां से टैक्सी करके कानपुर गई। 




 
विज्ञापन

पिता को अनिष्ट की आशंका थी

love marriage fight between pratibha and abhishek
पति के साथ प्रतिभा
प्रतिभा के पिता ने बताया कि शनिवार को दिन में 12:51 पर उनके पास एक नंबर से काल आई लेकिन फोन करने वाले ने कोई बात नहीं की। बाद में उन्हें पता चला कि वह नंबर भी उनकी बेटी प्रतिभा का था। पिता ने कहा बेटी कुछ कहना चाहती थी लेकिन शायद उसे किसी ने रोक दिया। इस फोन के बाद से ही पिता को कुछ अनिष्ट की आशंका थी। उधर पुलिस काे ड्राइंग रूम में जहां पंखे से लटकी प्रतिभा की लाश मिलने की बात बताई जा रही हैं वहीं सोफे पर एक शराब की बोतल मिली है। एक कमरा जिसमें हरदोई निवासी नौकर अनुज रहता था उसमें  बियर की कई खाली बोतलें मिली हैं। महिला जज के बाथरूम का एक दरवाजा नौकर के इसी कमरे में खुलता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed