फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

न एटीएम तोड़ा, न पासवर्ड चोरी, एक पिन से उड़ा दिए लाखों रुपये, तस्वीरें

Thu, 02 Mar 2017 08:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 02 Mar 2017 08:32 PM IST
विज्ञापन
theft in atm in Lucknow.

न एटीएम को तोड़ना न पासवर्ड हैक। महज एक पिन के सहारे राजधानी में सक्रिय गैंग एटीएम से कैश पार कर दे रहा है। पिछले एक महीने में इस गैंग ने एटीएम से करीब 20 लाख रुपये उड़ाए हैं। यह गैंग कैसे काम करता है यह सब सीसीटीवी फुटेज में कैद है।  पुलिस और एसटीएफ गैंग की पड़ताल कर रही है।



एटीएम में कैश भरने वाली मुंबई की कंपनी इलेक्ट्रिक पेमेंट एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव विकास शुक्ला ने बताया कि उनकी कंपनी केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और देना बैंक के 40 एटीएम में कैश भरती है। इसमें से 22 एटीएम केनरा बैंक के हैं। पिछले दिनों केनरा बैंक के एटीएम से रुपये निकालने की जानकारी मिली तो कंपनी ने छानबीन कराई।

पता चला युवकों का एक गिरोह मात्र एक पिन की मदद से एटीएम से रुपये उड़ा रहा है। कंपनी ने पड़ताल की तो इंदिरानगर की मीना मार्केट में लगे एटीएम बूथ की सीसीटीवी फुटेज में गैंग के दो लड़के रुपये निकालते हुए नजर आ गए। विकास ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज पुलिस अधिकारियों को सौंप दी गई है।

theft in atm in Lucknow.

ऐसे ब्रेक करते हैं एटीएम
शातिर बदमाश एटीएम के कार्ड स्लॉट में कार्ड डालते हैं। जैसे ही मशीन कार्ड को रीड कर आगे की प्रक्रिया शुरू करती है शातिर मशीन के ऊपर लगे बटन से उसकी स्क्रीन का हिस्सा अलग कर देते हैं। भीतर हाथ डालकर कुछ सेटिंग करने के बाद स्क्रीन वापस सेट कर दी जाती है। इसके बाद जिस जगह से रुपये निकलते हैं, वहां पिन लगा देते हैं। नोट निकलते तो हैं लेकिन बैंक खाते में रुपये निकलने की सूचना दर्ज नही होती। इस तरह से शातिरों के पास पैसा आ जाता है और बैंक को रुपये निकलने की सूचना भी नहीं पहुंचती। साइबर एक्सपर्ट इस गिरोह की कार्यशैली और बैंकों तक सूचना न पहुंचने के रहस्य को समझने की कोशिश कर रहे हैं।(तस्वीर में देखें-एटीएम में कार्ड डाला)

theft in atm in Lucknow.

इन एटीएम से निकाले गए रुपये
पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने केनरा बैंक के एटीएम बूथ को ही निशाना बनाया है। इस बैंक के मीना मार्केट के अलावा एयरपोर्ट, पुरनिया चौराहा, इंदिरानगर, अलीगंज स्थित एटीएम बूथ सहित गोमतीनगर व राजाजीपुरम के चार-चार एटीएम मशीन से रुपये निकाले गए हैं।(तस्वीर में देखें- मशीन खोलने की कोशिश)

विज्ञापन
विज्ञापन
theft in atm in Lucknow.

नई करेंसी आने के बाद शुरू हुआ सिलसिला
गैंग ने पिन के जरिए एटीएम मशीन खोलकर रुपये निकालने का सिलसिला नई करेंसी आने के बाद शुरू किया। पुलिस को आशंका है कि रुपये निकालने वाले बदमाश किसी ऐसे शख्स से जुड़े हैं जिसने काले धन को सफेद बनाने के लिए फर्जी खाते खुलवाकर रुपये जमा कराए हैं। खाते कैसे खुले और किसने खुलवाए, इस बारे में भी पड़ताल की जा रही है।

सुबह तीन से चार बजे के बीच निकाली गई रकम
विकास शुक्ला ने बताया कि सभी एटीएम बूथ की पड़ताल की गई जिसमें खुलासा हुआ कि बदमाशों ने सुबह तीन से चार बजे के बीच रुपये निकाले। करेंसी बदलने के चलते एटीएम बूथ पर आधी रात से तड़के सुबह तक लाइन लगी रहती थी इसलिए किसी को शक नहीं होता था।(तस्वीर में देखें- खुल गई मशीन)

विज्ञापन
theft in atm in Lucknow.

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, हरियाणा के खातों से निकल रहे रुपये
विकास ने बताया कि जिन बैंक खातों से रुपये निकाले जा रहे हैं वह छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और हरियाणा के हैं। कंपनी ने इन खातों की पड़ताल कराई तो खुलासा हुआ कि सभी खाते फर्जी आईडी से खुलवाए गए हैं। कंपनी ने इन खातों को ब्लॉक करने के लिए संबंधित बैंकों से संपर्क किया है। मामले की एफआईआर दर्ज कराने के लिए कंपनी के कर्मचारी संबंधित थाना गए लेकिन पुलिस ने टरका दिया। कंपनी ने साइबर सेल में भी संपर्क किया लेकिन कोई मदद नहीं मिली। इसके बाद एसएसपी मंजिल सैनी और एसटीएफ के एएसपी व साइबर क्राइम सेल के नोडल अधिकारी डॉ. त्रिवेणी सिंह को मामले की जानकारी दी गई। (तस्वीर में देखें-...और निकल आया कैश)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed