देश में चल रहे पांच राज्याें के चुनावी शोर के बीच अचानक देश में ISIS की अाहट ने हर किसी काे चाैंका दिया है। सोमवार की शाम जब लखनऊ में आतंकवादियों से मुठभेड़ की खबर सुर्खियों में आई ताे पूरा देश दहल सा गया। करीब 11 घंटे तक चली मुठभेड़ में ISIS का आंतकी सैफुल्ला मारा गया और इसके बाद खुलासा हुअा देश में आतंकी हमले के लिए बने ISIS के एक बड़े मॉड्यूल का। जिसके तार मध्य प्रदेश में मंगलवार को हुए ट्रेन धमाके से भी जुड़े और सीरिया तक इस आतंकी नेटवर्क का खुलासा हुआ। तब जाकर लोगों को पता चला कि देश कितने बड़े आतंकी साजिश से बचा लिया गया है। अागे पढ़िए कैसे परत दर परत इस ISIS नेटवर्क का खुलासा यूपी, एमपी, तेलांगना अाैर केरल की पुलिस ने मिलकर किया...
जानिए कैसे UP-MP, तेलांगना अाैर केरल ने मिलकर ISIS के मंसूबाें पर फेरा पानी
कैसे हुआ ISIS के नेटवर्क का खुलासा?
चार राज्यों- तेलंगाना, केरल, यूपी और एमपी की पुलिस ने मिलकर देश में आईएसआईएस के इस बड़े मॉड्यूल का खुलासा किया। सबसे पहले केरल की पुलिस अपने यहां युवाओं के आईएसआईएस में जाने के मामले की जांच कर रही थी। इसके तार तेलंगाना से जुड़ा और फिर यूपी और एमपी से। तेलंगाना पुलिस ने यूपी और एमपी पुलिस को वहां सक्रिय ISIS के खुरसान मॉड्यूल के बारे में जानकारी दी और तब जाकर लखनऊ में छापा मारा गया और मुठभेड़ में सैफुल्ला को एटीएस ने मार गिराया।
एमपी ट्रेन ब्लास्ट से क्या है लिंक?
मध्य प्रदेश के शाजापुर में मंगलवार को पैसेंजर ट्रेन में धमाका हुआ। इसमें 10 लोग घायल हुए। जब इसकी जांच में एजेंसियां जुटीं तो पता चला कि ये आईएसआईएस की ओर से बड़े हमले के लिए एक ट्रायल था। इस मामले की जांच के दौरान तीन आतंकी पकड़े गए और उनसे पूछताछ के आधार पर यूपी में कई जगह छापेमारी की गई। कानपुर और इटावा से एक-एक आतंकी पकड़े गए और लखनऊ में सैफुल्ला के ठिकाने पर टीएस ने दबिश दी। 11 घंटे तक चली मुठभेड़ में ISIS आतंकी सैफुल्ला मारा गया।
ऑनलाइन गतिविधियों से पकड़े गए?
केरल और तेलंगाना की पुलिस ISIS के इस मॉड्यूल की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इस दौरान पता चला कि ऑनलाइन इसकी लिंक यूपी और मध्य प्रदेश से जुड़ रहा था। शाजापुर ब्लास्ट से पहले बम रखकर इन आतंकियों ने सीरिया में बैठे अपने आकाओं को तस्वीरें भी भेजी थीं। ऑनलाइन गतिविधियों को ट्रैक कर इनकी लोकेशन का पता लगाया गया।
इंटरनेट से दी गई थी धमाके की ट्रेनिंग
सीरिया में बैठे आतंकियों ने भारतीय मॉड्यूल को इंटरनेट के जरिए बम बनाने और धमाका करने की ट्रेनिंग दी थी। इन्होंने मोबाइल से कोशिश भी की लेकिन धमाका सफल नहीं रहा। लखनऊ में मारे गए आतंकी सैफुल्ला के ठिकाने से बम बनाने के तरीकों से जुड़ी सूचना और रेल नेटवर्क का नक्शा भी मिला।