फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी के गर्दन पर खुरपी से हमलाकर नृशंस हत्या, रात में किसी बात को लेकर दोनों में हुआ था विवाद

Fri, 14 Dec 2018 09:51 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 14 Dec 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
Husband killed his wife in unnao
demo

उन्नाव फतेहपुरचौरासी के निगोही गांव में पति ने खुरपी से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। शव को घर से 300 मीटर दूर सरसों के खेत में फेंक दिया। सुबह शव पर ग्रामीणों की नजर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला के पति से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। महिला की मां की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति व ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Husband killed his wife in unnao
demo

उन्नाव आसीवन थानाक्षेत्र के भिउड़ी निवासी सुमन (35) की पांच वर्ष पूर्व फतेहपुरचौरासी के निगोही निवासी रामू पुत्र लालता से शादी हुई थी। बुधवार रात किसी से बात करने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ, इसके बाद गुस्से में रामू ने घर के आंगन में रखी खुरपी से सुमन की गर्दन पर कई वार कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर से तीन सौ मीटर दूर तेजभान के सरसों के खेत में फेंक दिया। गुरुवार सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने सुमन का शव देखा तो गांव में सनसनी फैल गई।

Husband killed his wife in unnao
demo

सूचना पर सीओ सफीपुर गौरव त्रिपाठी, एसओ नारदमुनि पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। रामू के नदारद रहने पर पुलिस को शक हुआ और उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में रामू ने हत्या की बात कबूल कर ली। रामू ने बताया वह पत्नी की हरकतों से परेशान था। बताया पत्नी कुछ लोगों से बात करती थी, मना करने पर भी वह नहीं मानी। इसी को लेकर विवाद हुआ था। रामू की निशानदेही पर पुलिस ने खुरपी बरामद कर ली। सुमन की मां रामकली ने रामू व उसके पिता लालता पर हत्या का आरोप लगा तहरीर दी है। एसओ नारदमुनि ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। रामू से शादी करने से पहले सुमन की चंद्रिका से दो बेटियां थी। रामू से शादी के बाद पांच माह पूर्व उसने राधिका को जन्म दिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Husband killed his wife in unnao
demo

रामू के चचेरे भाई से पहले हुई थी सुमन की शादी
सुमन की शादी आठ वर्ष पूर्व रामू के चचेरे भाई चंद्रिका पुत्र कुशेहर के साथ हुई थी। चार वर्ष पहले करंट की चपेट में आने से कुशेहर की मौत हो गई थी। इससे परिजनों ने सुमन की शादी चंद्रिका के चचेरे भाई रामू पुत्र लालता से कर दी। शादी के बाद से रामू व सुमन के बीच विवाद होता रहता था। 

विज्ञापन
Husband killed his wife in unnao
demo

सुमन ने जताई थी हत्या की आशंका
सुमन की मां रामकली के मुताबिक बुधवार रात पति से विवाद के बाद उसकी बेटी ने उन्हें फोन किया था और पति व ससुर द्वारा उसकी हत्या की योजना बनाए जाने का शक भी जताया था। रामकली ने उसे फोन पर बताया कि पति व ससुर उसे घर में नहीं रहने दे रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed