फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटे पर रेप का आरोप मां ने खोला मोर्चा

Fri, 05 Jan 2018 09:25 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 05 Jan 2018 09:25 PM IST
विज्ञापन
girl raped by brother in up
डेमो पिक

बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के बांदा शहर में चल रहे आश्रम से एक सनसनीखेज खुलासा हुअा है। यहां रहने वाली एक लड़की ने अपने सगे भाई पर रेप का अाराेप लगाया है। मामले में एफआईआर हाेने के बाद मां ने बेटी के ख‌िलाफ मोर्चा खाेल द‌िया है। मां का कहना है क‌ि उसकी बेटी अपने भाई काे फसा रही ‌है। यह अपनी तरह का पहला मामला है। ​




 

सगी बहन ने भाई पर लगाया रेप का अाराेप

girl raped by brother in up
डेमो पिक

बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के बांदा शहर में चल रहे आश्रम के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने वाले बृजेश कुमार पर सगी बहन द्वारा अपने साथ रेप किए जाने की दर्ज कराई गई एफआईआर के मामले में मां शांति देवी ने नया खुलासा किया है। डीआईजी को दी गई अर्जी के मुताबिक बेटे को बेटी ने झूठा फंसाया है।

 

आश्रम संचालक ने बेटी से स्टांप व सादे कागजों में हस्ताक्षर करा लिए

girl raped by brother in up
डेमो पिक

आश्रम संचालक ने बेटी से स्टांप व सादे कागजों में हस्ताक्षर करा लिए हैं। यहां सर्वोदय नगर में चल रहे आध्यात्मिक विश्वविद्यालय आश्रम के विरुद्ध शहर के खूंटी चौराहा निवासी बृजेश कुमार ने 20 नवंबर को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित और स्थानीय आश्रम संचालक हेमंत राय के विरुद्ध धारा 367 व 344 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आश्रम में छापा मारकर पूछताछ की

girl raped by brother in up
डेमो पिक

पुलिस ने आश्रम में छापा मारकर पूछताछ की थी। उधर, इसी के बाद बृजेश की बहन ने दिल्ली के विजय नगर थाने में दिसंबर के आखिरी हफ्ते में रिपोर्ट दर्ज कराकर भाई बृजेश पर दुष्कर्म और मारपीट करने का आरोप लगाया। दिल्ली पुलिस ने यह केस बांदा कोतवाली पुलिस को स्थानांतरित कर दिया। 26 दिसंबर को बांदा कोतवाली में यही रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

 

विज्ञापन

आश्रम को बचाने के लिए बहन ने भाई पर लगाया रेप का अाराेप

girl raped by brother in up
डेमो पिक
बृजेश और उस पर रेप का आरोप लगाने वाली बहन की मां अलीगंज खूंटी चौराहा निवासी शांति देवी पत्नी बृजभूषण गुप्ता ने डीआईजी को रजिस्टर्ड पत्र भेजा है। पत्र के मुताबिक उसकी बेटी सरिता, जो दिल्ली आश्रम में है, उसको अपने प्रभाव में लेकर आश्रम को बचाने के लिए मेरे पुत्र बृजेश कुमार के खिलाफ झूठी रिपोर्ट लिखवा दी है। यह सरासर झूठ है। पुत्र बृजेश निर्दोष है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed