Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदहवास हालत में थाने पहुंची युवती ने लगाए इतने संगीन अाराेप कि सिहर उठा पूरा थाना

Wed, 09 May 2018 08:55 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 09 May 2018 08:55 AM IST
विज्ञापन
gang rape victim reach police station
डेमाे पिक
यूपी के राठ जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने अाया है। यहां बदहवास हालत में एक युवती थाने पहुंची अाैर पुलिस वालाें काे अापबीती सुनाने लगी। युवती द्वारा लगाए गए संगीन अाराेप सुनकर पूरा थाना सिहर उठा।


 
Trending Videos
gang rape victim reach police station
डेमाे पिक
18 दिन पहले अगवा की गई युवती मंगलवार शाम को कोतवाली पहुंची और उसने चार युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती से पुलिस पूछताछ कर रही है। युवती के पिता ने चारों युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पीड़ित पिता ने बताया कि 20 अप्रैल को वह खेतों पर काम करने गया था। घर पर उसकी तीन पुत्रियां और एक पुत्र था।

 
gang rape victim reach police station
डेमाे पिक
बताया कि उसकी बड़ी पुत्री सुबह सब्जी लेने राठ में गई थी। कस्बे के चौराहे पर नौरंगा निवासी युवक अपने तीन अन्य साथियों के साथ मारुति वैन पर आया और बेटी का अपहरण कर लिया। बताया कि जब पुत्री घर नहीं लौटी तो उसने तलाश की। इसी दौरान उसे पता चला कि उसकी पुत्री का कुछ युवक अपहरण कर ले गए हैं। उसने बताया कि मंगलवार सुबह बेटी ने उसे फोन कर घटना की जानकारी दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
gang rape victim reach police station
डेमाे पिक
उसने बताया कि युवक और उसके तीन साथी उसका अपहरण कर ले गए थे। पूरे रास्ते भर उसके साथ अश्लील हरकतें की। इसके साथ उसे जबरदस्ती शराब भी पिलाई। इसके बाद सभी ने उसके साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे कुलपहाड़ के विजयपुर गांव में ले गए। यहां भी लगातार उसके साथ दुष्कर्म किया।

 
विज्ञापन
gang rape victim reach police station
साथ ही किसी को बताने पर धमकी भी देते रहे। सोमवार रात वह युवकों को चमका देकर भाग निकली और पनवाड़ी पहुंची। इसके बाद ग्रामीण अपनी पुत्री को पनवाड़ी से लेकर कोतवाली पहुंचा।कोतवाल एके सिंह ने बताया कि युवती के बयान लिए जा रहे हैं। इसके बाद उसे मेडिकल के लिए भेजा जाएगा। जांच के बाद युवकों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed