फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नाव रेप कांड: जिला अस्पताल पहुंची सीबीअाई की टीम, खंगाले सबूत

Wed, 09 May 2018 08:54 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 09 May 2018 08:54 AM IST
विज्ञापन
CBI Investigate Unnao rape case
सीबीअाई टीम
विधायक कुलदीप सिंह सेंगर प्रकरण में किशोरी के पिता की हत्या की जांच कर रही सीबीआई की टीम मंगलवार शाम एक बार फिर जिला अस्पताल पहुंची। यहां किशोरी के पिता के इलाज व उसके मेडिकल परीक्षण से संबंधित अभिलेख देखे। इस दौरान सीबीआई ने कई अभिलेख कब्जे में लिए। लगभग दो घंटे जिला अस्पताल के रिकार्ड रूम में बिताने के बाद टीम लौट गई।


 
CBI Investigate Unnao rape case
जांच पड़ताल करते अधिकारी
दुष्कर्म पीड़िता किशोरी के पिता की मौत के बाद सीबीआई 13 अप्रैल को सबसे पहले जिला अस्पताल पहुंची थी। सीबीआई ने यहां बंदी की मौत में लापरवाही बरतने वाले डाक्टरों से पूछताछ करने के साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच की थी। 13 अप्रैल को जांच के बाद मंगलवार को सीबीआई टीम के दो सदस्य दोबारा जिला अस्पताल पहुंचे।

 
CBI Investigate Unnao rape case
कुलदीप सिंह सेंगर
सीबीआई टीम ने सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड में डाक्टर से जानकारी ली। इसके बाद बंदी के इलाज व उसके मेडिकल परीक्षण से संबंधित अभिलेख देखने के लिए सीएमएस डा. एसपी चौधरी से संपर्क किया। अभिलेख के लिए टीम इमरजेंसी वार्ड से निकलकर रिकार्ड रूम पहुंची।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
CBI Investigate Unnao rape case
कुलदीप सिंह सेंगर
यहां 3 अप्रैल को किशोरी को भर्ती करने, 4 अप्रैल को उसे अस्पताल से डिस्चार्ज करने, अस्पताल में कराए गए मेडिकल परीक्षण, 7 अप्रैल को अल्ट्रासाउंड व खून की जांच से संबंधित रिपोर्ट व भर्ती रजिस्टर देखा। टीम ने यहां से कुछ अभिलेख कब्जे में लिए।

 
विज्ञापन
CBI Investigate Unnao rape case
कुलदीप सिंह सेंगर
दो घंटे तक रिकार्ड रूम में एक-एक अभिलेख की गहनता से जांच के बाद टीम लौट गई। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार सीबीआई के अधिकारियों ने किशोरी के पिता को दिए गए उपचार पर अधिक ध्यान केंद्रित किया था। उन्होंने बंदी को दी गई एक एक दवा की जानकारी जुटाई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed