फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Women's Day : जुर्म के खिलाफ इस महिला ने एेसी हुंकार भरी की पूरी दुनिया चाैंक गई

Wed, 08 Mar 2017 10:30 PM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 08 Mar 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
february 14 is date of massacre
फूलन देवी, पूर्व सांसद
Womens Day यानी महिला दिवस पर एेसी महिलाअाें काे याद करना जरूरी है जिन्हाेंने अपने साथ हुए जुर्म के खिलाफ न केवल अावाज उठाई बल्कि अपनी जैसे तमाम महिलाअाें अाैर दबे-कुचले लोगों के लिए मसीहा भी बन गईं। एेसी ही कहानी है दस्यु सुंदरी फूलन देवी की। जिसे सुन अापकी रूह कांप जाएगी, लेकिन फूलन ने हार नहीं मानी। अाज भले ही वह दुनिया में नहीं हैं, लेकिन हजाराें लाेग अाज भी उनकी पूजा करते हैं।


 
february 14 is date of massacre
डेमो पिक
 करीब 36 साल पहले पूरे गांव काे एक कतार में खड़ा कर एक महिला ने उन्हें गाेलियाें से भूल डाला था। इसमें 20 लाेगाें की माैत हाे गई जबकि पांच लाेग बच गए। दरअसल एक साथ बीस लाेगाें की हत्या का यह मामला ‘बेहमई कांड’ के नाम से फेमस है। बेहमई काण्ड से जुड़े अधिकतर लोग मर गए है और जो बचे है वो बिस्तर पर है। उनके हाथ पैर काम नहीं करते। आंखों से कम दिखाई देता है लिहाजा उन लोगों ने अब न्यायालय तारीख पर जाने से मना कर दिया। शायद ऐसा पहली बार हुआ जब न्यायालय की सुनवाई कोर्ट से बाहर किसी गांव में हुई थी।  
february 14 is date of massacre
अपने गैंग के साथ फूलन देवी फाइल फोटो

14 फरवरी 1981 को दस्यु सुंदरी फूलन देवी ने कानपुर देहात के बेहमही गांव में एक ही जाति के 20 लोगो को गोली मार कर उन सब की हत्या कर दी थी, जिसे प्रदेश का सबसे बड़ा नरसंहार कहा जाता है। जिसकी बेहमई गाँव में रहने वाले लोगों के दिलो में दहशत आज भी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
february 14 is date of massacre
फूलन देवी की फोटो

बाद में फूलन देवी राजनीति के मैदान में उतर गई अाैर खूब नाम कमाया। फूलन सांसद चुनी गर्ईं लेकिन कुछ ही दिनाें बाद उनकी हत्या हो गयी। हत्यारे को सज़ा भी हो गयी लेकिन बेहमई काण्ड का फैसला अभी तक नहीं आया। हालांकि बीहड़ में अाज भी फूलन देवी के रूप में पूजी जाती हैं। फूलन गरीबाें की मसीहा मानी जाती थीं। उन्हाेंने गरीब महिलाअाें, बच्चाें के लिए काफी कुछ किया।
विज्ञापन
february 14 is date of massacre
फूलन और फिल्म में फूलन बनीं सीमा बिस्वास

इसी बेहमई कांड के बाद फूलन देवी भारत और दूसरे देशों में चर्चा में आ गई थीं। फूलन की जिंदगी में बहुत सारे उतार-चढ़ाव रहे। इतने किस्से थे उसकी छोटी सी जिंदगी में कि फिल्म निर्माता शेखर कपूर ने उस पर फिल्म बना डाली। बैंडिट क्वीन (1994) ये फिल्म बहुत हिट हुई। बैंडिट क्वीन को सात फिल्म फेयर अवॉर्ड मिले थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed