फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: खाक हुई खेत में खड़ी वेगेनार, जलकर कंकाल हुअा कार सवार, तस्वीरों में देखें भयानक हादसा

Thu, 06 Dec 2018 01:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 06 Dec 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
UP : man burnt alive in meerut near a farm forensic team investigating
car

यूपी के मेरठ में आज सुबह कार में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में जलकर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। आगे देखें मौके की कुछ तस्वीरें जिन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह हादसा कितना भयानक होगा :-


 
UP : man burnt alive in meerut near a farm forensic team investigating
car

गंगानगर थानाक्षेत्र में ललसाना-मोदीपुरम मार्ग पर गुरूवार दिन निकलने से पहले ही एक वेगेनार जलती हुई पाई गई। कार में सवार पुरुष की मौत हो गई। बुरी तरह जल जाने के कारण शव कंकाल में तब्दील हो चुका था। वहीं फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही कार बुरी तरह खाक हो चुकी थी। 

UP : man burnt alive in meerut near a farm forensic team investigating
car

जानकारी के अनुसार ललसाना निवासी वाले दो युवक रघुवीर और चंदू सुबह तड़के अपने खेतों की तरफ गए जहां उन्होंने एक कार में आग लगी देखी। नजदीक जाकर देखा गया तो गाड़ी में एक पुरुष का कंकाल नजर आया। युवकों ने हादसे की सूचना डायल 100 को दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP : man burnt alive in meerut near a farm forensic team investigating
car

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और घटना की जांच की। पुलिस के अनुसार वैगेनार गाड़ी में बैठे पुरुष को बाहर से लाकर यहां अज्ञात लोगों द्वारा वारदात को अंजाम देने की आशंका भी जताई जा रही है। कंकाल की कुछ बची हड्डियों को जांच के लिए भेजा जा रहा है।


 
विज्ञापन
UP : man burnt alive in meerut near a farm forensic team investigating
car

सीओ सदर देहात जितेंद्र कुमार सरगम के आदेश पर एफएसएल टीम ने घटना स्थल पर जांच पड़ताल करते हुए नमूने सील किए हैं। हालांकि अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed