Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Hospital employee's mobile hacked; Rs 2.46 lakh siphoned from account

Rewari News: अस्पताल कर्मचारी का मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 2.46 लाख रुपये

Fri, 13 Nov 2026 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 13 Nov 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Hospital employee's mobile hacked; Rs 2.46 lakh siphoned from account
रेवाड़ी। शहर के मॉडल टाउन निवासी अस्पताल कर्मचारी के मोबाइल को हैक कर साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से 2.46 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित का आरोप है कि ठगों ने मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर फोन का कंट्रोल हासिल किया और इसके बाद बैंक खाते से रकम निकाल ली। घटना के समय वह ड्यूटी पर थे। खाते से रुपये कटने के मैसेज मिलने पर उसे ठगी का पता चला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गांव बसंतपुर निवासी सुनील कुमार फिलहाल रेवाड़ी के मॉडल टाउन में रहते हैं। वह एक निजी अस्पताल में नौकरी करते हैं। पुलिस को दी शिकायत में सुनील ने बताया कि 30 अक्तूबर को वह अस्पताल में ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान उनका मोबाइल फोन अचानक हैक हो गया। कुछ देर बाद बैंक खाते से रुपये कटने के मैसेज मिले तो उसे ठगी का पता चला।
विज्ञापन

बताया कि उनके बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिये रकम निकाली गई। पहली ट्रांजेक्शन में 1 लाख 47 हजार रुपये और दूसरी में 99 हजार रुपये निकाले गए। इस तरह खाते से कुल 2 लाख 46 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने दोनों ट्रांजेक्शन की आईडी भी पुलिस को उपलब्ध कराई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे एपीके फाइल भेजी थी। इसे खोलने के बाद मोबाइल का कंट्रोल ठग के हाथ में चला गया और खाते से रकम निकाल ली गई। सुनील का आरोप है कि ठग ने मोबाइल से संबंधित फाइल भी डिलीट कर दी, जिससे उसे घटना से जुड़ी जानकारी जुटाने में परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed