Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Prompt action by the cyber help desk saves Rs 3.49 lakh

Etah News: साइबर हेल्प डेस्क की तत्परता से बची 3.49 लाख की रकम

Fri, 13 Nov 2026 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 13 Nov 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Prompt action by the cyber help desk saves Rs 3.49 lakh
एटा। साइबर ठगों ने बैटरी खरीदने के नाम पर एक व्यक्ति का मोबाइल हैक कर खाते से रकम निकालने की कोशिश की लेकिन समय रहते साइबर हेल्प डेस्क पहुंचने से उसकी 3.49 लाख रुपये की जमापूंजी सुरक्षित बच गई। पुलिस टीम ने मोबाइल से संदिग्ध एपीके फाइल हटाने के साथ ही कॉल और एसएमएस फॉरवर्डिंग भी बंद करा दी।
विज्ञापन


सीओ साइबर नीतीश गर्ग ने बताया कि थाना जलेसर क्षेत्र के गांव रेजुआ निवासी हेमंत को वाहन की बैटरी खरीदने के लिए कस्टमर केयर नंबर की जरूरत थी। उन्होंने गूगल पर नंबर तलाशा। इसके बाद एक अनजान व्यक्ति ने फोन कर बैटरी खरीदने के नाम पर 50 हजार रुपये मांगे। रकम देने से मना करने पर ठग ने उन्हें बातों में उलझाकर व्हाट्सएप पर स्क्रीन शेयर करा ली।
विज्ञापन


इसके जरिये मोबाइल में कॉल फॉरवर्डिंग सक्रिय कर संदिग्ध एपीके फाइल इंस्टॉल कर दी। इसके बाद ठग ने खाते से 3.49 लाख रुपये कटने का फर्जी संदेश भेज दिया और ओटीपी मांगा। संदेह होने पर हेमंत ने ओटीपी साझा नहीं किया और तत्काल थाने में साइबर हेल्प डेस्क पर पहुंचकर शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ साइबर ने बताया कि साइबर हेल्प डेस्क टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मोबाइल की कॉल और एसएमएस फॉरवर्डिंग बंद कराई। फोन को सेफ मोड में लेकर संदिग्ध एपीके फाइल हटाई गई। इसके बाद बैंक से खाते की स्थिति की पुष्टि कराई गई तो पता चला कि खाते से कोई रकम नहीं निकली है। पीड़ित के खाते में जमा 349200 रुपये पूरी तरह सुरक्षित हैं।


उन्होंने लोगों से अपील की कि कस्टमर केयर नंबर के लिए गूगल पर मिले अनजान नंबरों पर भरोसा न करें। किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर स्क्रीन शेयर न करें और व्हाट्सएप पर भेजी गई एपीके फाइल इंस्टॉल न करें। ओटीपी, पिन और पासवर्ड किसी से साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed