{"_id":"6af75080832f56507905114c","slug":"a-youth-who-came-to-get-his-truck-released-with-a-fake-order-was-arrested-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-138864-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: फर्जी आदेश से ट्रक छुड़ाने आया युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: फर्जी आदेश से ट्रक छुड़ाने आया युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
चित्रकूट। मऊ थाना पुलिस ने फर्जी आदेश बना वाहन छुड़ाने आए युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने राज्यकर विभाग के नाम पर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए थे।
पुलिस के मुताबिक कौशांबी के अहिरन की डाड़ी निवासी शिव सिंह चार नवंबर को वाहन को अवमुक्त कराने के लिए राज्यकर विभाग के सचल दल कार्यालय कर्वी में प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचा। सहायक आयुक्त विक्रमजीत सिंह ने जांच की तो पत्र फर्जी मिला। 13 नवंबर को अधिकारी की सूचना पर मऊ थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने वाहन मालिक को फायदा पहुंचाने और रुपये बचाने के लिए राज्यकर विभाग का आदेश फर्जी तैयार करने की बात स्वीकारी। अपर पुलिस अधीक्षक पीयूष कांत राय ने बताया कि आरोपी के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।