{"_id":"5a85c09e4f1c1b1d368ba799","slug":"criminal-run-from-kanpur-court","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रुक जाअाे, मैं पुलिस हूं अाैर ये बहुत बड़ा बदमाश, उसके बाद जो हुआ वाे फिल्मी सीन सा था!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुक जाअाे, मैं पुलिस हूं अाैर ये बहुत बड़ा बदमाश, उसके बाद जो हुआ वाे फिल्मी सीन सा था!
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
कानपुर कचहरी से फरार हुअा अपराधी रेहान
इसी दौरान वहां माैजूद एक महिला ने फोन मिलाया और जोर-जोर से चिल्लाते हुए कहने लगी कि वकील साहब बचा लाे पुलिस गुड्डू को कचहरी से पकड़ ले जा रही है। अपने को पुलिस का बताने वाले युवक ने पकड़े गए बदमाश का मुंह दबाना शुरु कर दिया। दूसरे हाथ से उसकी कमर की बेल्ट पकड़ ली।
डेमो पिक
वह उसे धकियाते हुए सड़क पर खड़ी पुलिस जीप की अाेर ला ही रहा था कि तभी बदमाश के दाेनाे हाथ खाली हुए अाैर उसने बगल से जा रही एक महिला की गोद से एक दो साल के मासूम बच्चे काे घसीट लिया। वह उसका गला दबाने की धमकी देना लगा। इस पर लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
बच्चे को मुश्किल में देख थोड़ी दूर खड़ा हुअा दूसरा जवान हरकत में अाया अाैर उसने दौड़ा बच्चे को बदमाश से छीन लिया। इसके बाद दोनों पुलिस वाले अपराधी को लेकर सड़क तक पहुंच गए। तभी वहां आठ-दस वकीलाें का झुंड अा पहुंचा। वकीलाें ने दाेनाे पुलिस वालाें के साथ धक्कामुक्की शुरू कर दी।
विज्ञापन
डेमो पिक
यह देख वहां खड़े एक दारोगा ने बताया कि यह दोनों पुलिस के जवान हैं। इतने में मौके का फायदा उठाकर पकड़ा गया अपराधी दाेनाे पुलिस वालाें काे धक्का दे फरार हो गया। हंगामे की सूचना मिलते ही कई थानों का फोर्स कचहरी पहुंच गई। इतने हंगामे के बाद लोगों को पता चला कि पकड़ा गया व्यक्ति छोटे मियां का हाता निवासी गुड्डू उर्फ रेहान था।