फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीवी के ऊपर बैठ गया और जब तक मर नहीं गई, रस्सी से घोंटता रहा गला, क्योंकि...

Fri, 16 Feb 2018 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Updated Fri, 16 Feb 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
sirsa man killed wife for baby boy
पत्नी की हत्या
वो बीवी के ऊपर बैठ गया और जब तक मर नहीं गई, रस्सी से उसका गला घोंटता रहा। पेशे से वकील पति ने मौत के घाट उतार दी पत्नी, क्योंकि...


वह उसे बेटा नहीं दे सकती थी, वह दोबारा मां नहीं बन सकती थी। उसकी और उसके मां-बाप की बेटे की चाहत अधूरी रह गई थी, इसलिए पति दूसरी शादी करना चाहता था। बीवी तलाक देने से मना कर रही थी, इसलिए मार दी। मामला हरियाणा के सिरसा का है। बेटी पैदा करने के बाद बच्चा जनने में असमर्थ विवाहिता को ससुराल वालों ने गला घोटकर मौत के घाट उतार दिया।

ये हाईप्रोफाइल मामला शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता तेज मोहन सिंह के परिवार से जुड़ा है। पुलिस ने हत्याकांड में मृतका के भाई की शिकायत पर पति एडवोकेट हरदीप सिंह, ससुर सीनियर एडवोकेट तेज मोहन सिंह सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपियों ने सोमवार रात इस वारदात को अंजाम दिया था। रात को सिविल अस्पताल में मृतका के परिजनों ने जमकर बवाल किया।

सूचना मिलने पर डीएसपी हेड क्वार्टर विजय कक्कड़ सहित आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज किया।

भाई ने दी पुलिस को मामले की जानकारी

sirsa man killed wife for baby boy
पत्नी की हत्या
गुरु नानक नगर निवासी मृतका के भाई देवेंद्र ने बताया कि उनकी बहन शबनम की शादी सिरसा में बंसल कॉलोनी निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता तेज मोहन सिंह के छोटे पुत्र एडवोकेट हरदीप सिंह के साथ वर्ष 2005 में हुई थी। शादी के दो साल बाद शबनम ने लड़की को जन्म दिया।

देवेंद्र ने बताया कि इसके बाद से शबनम को दूसरी कोई संतान नहीं हुई। ससुराल वालों ने उसका चेकअप करवाया तो पता चला बच्चेदानी में कोई दिक्कत थी। उपचार करवाया,लेकिन उसकी दिक्कत बढ़ती गई। लिहाजा डॉक्टरों को बच्चेदानी निकालनी पड़ी। डॉक्टरों से ससुराल वालों को पता चला कि अब शबनम कभी मां नहीं बन सकेगी। यह जानकार ससुराल वाले शबनम को तंग करने लगे।

देवेंद्र ने बताया कि उन्होंने कई बार उसके साथ मारपीट भी की। हम सभी ने ससुराल वालों का काफी बार समझाया, लेकिन शबनम को प्रताड़ित करते रहे। कुछ दिन पहले पति हरदीप सिंह ने शबनम से तलाक देने को कहने लगा। लेकिन शबनम ने उसे साफ कह दिया कि वो उसे किसी कीमत पर तलाक नहीं देगी। मृतका के भाई देवेंद्र कहना है कि शबनम के इंकार करने पर ससुराल वालों ने उसे मारने की ठान ली।

शादी में गए थे, शबनम की बेटी ने फोन करके बताया

sirsa man killed wife for baby boy
पत्नी की हत्या
देवेंद्र ने बताया कि सोमवार रात को पति हरदीप सिंह, ससुर तेज मोहन सिंह, सास परमजीत कौशर, जेठ रिंकू और जेठानी किरण ने रस्सी से शबनम का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। देवेंद्र का कहना है कि उनका परिवार सोमवार रात को एक शादी में शामिल होने गया था। रात करीब दस बजकर 49 मिनट पर शबनम की नौ वर्षीय बेटी गुनवीन कौर का फोन आया। उसने कहा कि मम्मी को कुछ हो गया है, जल्दी आओ। जाकर देखा तो शबनम का शव बेड पर पड़ा था, उसके गले में रस्सी के निशान थे।

एक घंटा पहले हो चुकी थी मौत
परिवार वाले ससुराल पहुंचे तो उन्हें कहा गया कि शबनम ने फांसी लगाई है, कैंची से रस्सी काटकर शव को नीचे उतारा है। मृतका के परिजन और ससुराल वाले शव को सिविल अस्पताल में ले गए। डॉक्टरों ने शव की जांच कर बताया कि शबनम की मौत हुए तो घंटे से ज्यादा हो गया है। इसके बाद ससुराल वाले अस्पताल से भाग खड़े हुए। मृतका के परिजनों ने अस्पताल में बवाल शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर डीएसपी विजय कक्कड़ और शह थाना प्रभारी फोर्स लेकर अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए।

दूसरी शादी करना चाहते थे ससुराल वाले
मृतका के भाई देवेंद्र ने बयान दिया है कि ससुराल वाले बेटा चाहते थे, लेकिन उसकी बहन दूसरा बच्चा पैदा करने के असमर्थ थी। इसलिए ससुराल वाले पति हरदीप सिंह की दूसरी शादी करना चाहते थे। हरदीप ने शबनम से तलाक मांगा, लेकिन उसने तलाक देने से साफ इंकार कर दिया। इसी कारण ससुराल वालों ने एक साजिश के तहत शबनम की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। देवेंद्र के बयान पर हत्यारोपी पति हरदीप सिंह, ससुर तेज मोहन, सास परमजीत, जेठ रिंकू और जेठानी किरण के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। डॉक्टर विकास और डॉ. गरिमा के बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया है। शव का विसरा जांच के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असल कारण सामने आएंगे।
- जयवीर सिंह, जांच अधिकारी एवं इंचार्ज बस अड्डा चौकी सिरसा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed