फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर हिंसा: भड़काऊ भाषण देने वालाें से पूछताछ, कोई कार्रवाई नहीं, मौलाना के आने के बाद सुलगा शहर

Mon, 23 Dec 2019 03:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 23 Dec 2019 03:08 PM IST
विज्ञापन
caa protest: interrogation of those giving provocative speeches, no action
उपद्रवियों ने फूंकी पुलिस चौकी, गाड़ियों में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बाबूपुरवा में हिंसा के पहले भड़काऊ भाषण देने वाले से रविवार को डीएम व एसएसपी ने आधा घंटा पूछताछ की। युवक ने भड़काऊ भाषण देने की बात से इनकार कर दिया है। फिलहाल उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उसके खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं। एस-10 सदस्यों की भूमिका भी सवालों के घेरे में है।

 
 
caa protest: interrogation of those giving provocative speeches, no action
कानपुर में हिंसा - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार दोपहर जुमे की नमाज के बाद बाबूपुरवा में हिंसा हुई थी। इसमें 13 प्रदर्शनकारियों को गोली लगी थी और तीस से अधिक लोग घायल हुए थे। पुलिस ने जांच की, तो पता चला था कि भीड़ को एक शख्स ने संबोधित किया था। उसने भीड़ को बवाल करने के लिए उकसाया था।

 
caa protest: interrogation of those giving provocative speeches, no action
नागरिकता कानून पर कानपुर में भड़की हिंसा - फोटो : अमर उजाला
दस मिनट के भाषण के बाद ही हजारों लोग सड़क पर आकर बवाल करने लगे थे। पुलिस ने उसकी तुरंत शिनाख्त कर ली थी। एडीजी ने उसे गिरफ्तार करने और रासुका लगाने के निर्देश दिए थे। रविवार को डीएम विजय विश्वास पंत व एसएसपी अनंत देव बाबूपुरवा पहुंचे और भाषण देने वाले शख्स से पूछताछ की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
caa protest: interrogation of those giving provocative speeches, no action
कानपुर में हिंसा - फोटो : अमर उजाला
उसका कहना था कि उसने शांति के लिए लोगों से अपील की थी। कोई भड़काऊ भाषण नहीं दिया है। जबकि पुलिस सूत्रों के अनुसार कुछ वीडियो फुटेज मिले हैं, जिनमें वह शख्स भड़काऊ भाषण दे रहा है। एसएसपी ने कहा कि कुछ वीडियो भाषण के मिले हैं। उनको देखा जा रहा है। अगर उस शख्स के खिलाफ साक्ष्य मिले, तो कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
caa protest: interrogation of those giving provocative speeches, no action
कानपुर में हिंसा - फोटो : अमर उजाला
एस-10 सदस्यों पर गलत सूचनाएं देने का आरोप
डीएम व एसएसपी से मिलकर क्षेत्रीय पार्षद ने बताया कि हिंसा के दिन एस-10 सदस्यों की भूमिका संदिग्ध रही। उन्होंने गलत सूचनाएं लोगों तक पहुंचाईं, जिससे भीड़ उग्र होती गई। पार्षद ने अफसरों से कहा कि क्षेत्र में एस-10 के अधिकतर सदस्य अपराधी हैं। उन पर कोई न कोई मुकदमा दर्ज है। इस पर एसएसपी ने कहा कि जांच की जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed