फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

न्यूज चैनल के एंकर की पत्नी की हत्या, दिव्या की मौत का राज खोलने में मदद कर सकता है मोबाइल

Wed, 16 Oct 2019 12:24 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इटावा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 16 Oct 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
anchor's wife Divya murder case in etawah
न्यूज चैनल के एंकर की पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
इटावा कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला कटरा बल सिंह में सोमवार दिनदहाडे़ न्यूज चैनल के एंकर की पत्नी की हत्या कर दी गई। हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है। शहर के मोहल्ला कटरा बल सिंह निवासी दिव्या (27) पत्नी घर पर थी।


इटावा के मोहल्ला कटरा बल सिंह निवासी दिव्या (27) पत्नी घर पर थी। उनके साथ उनके ससुर रिटायर्ड प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार मिश्रा व उनकी वृद्ध मां रह रही थी। अजितेश मिश्रा नोएडा के टीवी चैनल में न्यूज एंकर हैं।
anchor's wife Divya murder case in etawah
न्यूज चैनल के एंकर की पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
प्रमोद कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह का नाश्ता करने के बाद वे किसी कार्य से घर से निकल गए थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे घर पहुंचे। उन्होंने बहू दिव्या को आवाज लगाई। दिव्या का कमरा बंद था तो वे मकान के नीचे वाले कमरे में लेट गए।
anchor's wife Divya murder case in etawah
न्यूज चैनल के एंकर की पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
दोपहर करीब तीन बजे जब वह सोकर उठे तो उन्हें बहू के कमरे का दरवाजा खुला दिखा। आवाज लगाने पर जब कमरे में कोई हलचल नहीं दिखी तो उन्हें संदेह हुआ। वे दूसरी मंजिल में रह रही बहू के कमरे में पहुंचे तो दिव्या फर्श पर पड़ी हुई थी। उसके सिर से खून बह रहा था। कमरा पूरी तरह से अस्त व्यस्त था।
विज्ञापन
विज्ञापन
anchor's wife Divya murder case in etawah
न्यूज चैनल के एंकर की पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
इटावा कोतवाली ने मौके पर पहुंचकर प्रमोद कुमार मिश्रा से दिव्या के फोन के विषय में जब जानकारी की तो बताया गया कि उन्हें नहीं मालूम कि मोबाइल कहां है। इसके बाद जब उन्होंने उस पर कॉल की तो फोन की घंटी मकान के नीचे बने कमरे में सुनाई दी। मोबाइल फोन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और उस मोबाइल के माध्यम से यह जानकारी करने का प्रयास किया जा रहा है कि दिव्या की दोपहर के समय किस किस से बात हुई है।
विज्ञापन
anchor's wife Divya murder case in etawah
न्यूज चैनल के एंकर की पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
मैदान तक ही आ सके खोजी कुत्ते
दिव्या हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस ने खोजी कुत्तों की मदद ली। खोजी कुत्ते पहले ऊपर कमरे में गए। पूरे कमरे में घूमने के बाद कुत्ते बाहर निकले। लड़ैती भवन के सामने मैदान के आगे कुत्ते नहीं पहुंचे। खोजीे कुत्ते भी फिलहाल कोई मददगार साबित नहीं हुए। पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट बुलाकर पूरे कमरे में फिंगर प्रिंट के निशान लिए। महिला की हत्या में परिचित व्यक्ति का हाथ होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस प्रत्येक बिंदु को लेकर जांच में जुटी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed