फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three minors apprehended for theft; four bikes recovered.

Panipat News: चोरी में तीन नाबालिग काबू,चार बाइक बरामद

Mon, 28 Sep 2026 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 28 Sep 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Three minors apprehended for theft; four bikes recovered.
पानीपत। एंटी व्हीकल थेफ्ट पुलिस टीम ने तीन नाबालिगों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की चार बाइक बरामद की हैं। पूछताछ के बाद शनिवार को तीनों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें बाल सुधार गृह अंबाला भेज दिया गया।
विज्ञापन

एंटी व्हीकल थेफ्ट इंचार्ज राकेश ने बताया कि पुलिस टीम शनिवार सुबह बरसत रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि तीन युवक नूरवाला अड्डा के पास एक बाइक के साथ खड़े हैं। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर तीनों को काबू किया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने यह बाइक 16 सितंबर की रात ग्रीन पार्क के पास एक घर के बाहर से चोरी की थी। इसमें थाना तहसील कैंप पुलिस में प्राथमिकी दर्ज है। इसके अलावा आरोपियों ने पानीपत और करनाल से बाइक चोरी की तीन अन्य वारदातों का खुलासा किया। उन्होंने चोरी की अन्य बाइकें बरसत रोड पर गंदे नाले के पास झाड़ियों में छिपा रखी थी। पुलिस ने इनको बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें बाइक चलाने का शौक था, लेकिन खुद की गाड़ियां नहीं थीं। इसलिए वे बाइक चोरी करते थे और दो-तीन दिन चलाने के बाद पेट्रोल खत्म होने पर उन्हें झाड़ियों में छिपा देते थे। तीनों ने ग्रीन पार्क से 16 सितंबर की रात संजय की स्पलेंडर बाइक चोरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीन पार्क गेट से 19 सितंबर को लविश की स्पलेंडर बाइक चोरी की। करनाल में 10 दिन पहले नमस्ते चौक के पास से प्लेटिना बाइक चोरी की। राम नगर तहसील कैंप पानीपत से 10 दिन पहले होंडा साइन बाइक चोरी की थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed