फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस ने गैंगरेप की रिपोर्ट काे बनाया छेड़खानी, जांच में 14 साल की किशाेरी निकली गर्भवती

Fri, 16 Mar 2018 11:12 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 16 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
14 year old girl gangraped in up
डेमाे पिक
यूपी के फतेहपुर जिले में पुलिस का एक घिनाैना चेहरा सामने अाया है। यहां गैंगरेप की एक रिपोर्ट काे पुलिस ने छेड़खानी में बदल दिया। जब लड़की का डाॅक्टरी परीक्षण हुअा ताे वह गर्भवती निकली। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। 



 

 

14 year old girl gangraped in up
डेमाे पिक
जहानाबाद निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी 14 साल की बेटी तीन फरवरी की दोपहर घर से लालूगंज बाजार जा रही थी। रास्ते से आरोपी चुन्नीलाल, सचिन सिंह सेंगर व सौरभ उसकी बेटी को एक घर में घसीट ले गए। तीनों ने बारी-बारी से किशाेरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी देकर छोड़ दिया। बेटी घर आई तो सहमी देख उससे पूछा गया, ताे उसने आपबीती सुनाई।

 
14 year old girl gangraped in up
डेमाे पिक
पिता बेटी को लेकर शिकायत करने आरोपियों के घर पहुंचे। आरोपियों ने मिलकर पिटाई कर दी। बहुत दौड़ने पर तीनों पर पुलिस ने छह फरवरी को छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की। महिला का आरोप है कि वे लोग गैंगरेप की शिकायत कर रहे थे लेकिन जहानाबाद पुलिस ने एक नहीं सुनी। अपने मन से प्रार्थना पत्र लिखवाया और रिपोर्ट दर्ज कर ली। महिला ने बताया कि मजबूर होकर वे लोग शुक्रवार को कचहरी पहुंचे और अधिवक्ता से मुलाकात की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
14 year old girl gangraped in up
डेमाे पिक
अधिवक्ता मोहम्मद तारिक फरीदी ने बताया कि पुलिस ने एफआईआर में आरोपियों को बचाया है। किशोरी खुद गैंगरेप की बात कह रही है। रेप का साक्ष्य यह भी मिला है कि प्रेगनेंसी रिपोर्ट में किशोरी एक माह की गर्भवती निकली है। दूसरी ओर थानेदार घनश्याम पांडेय का कहना है कि किशोरी ने बयानों में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई थी। उसके गर्भवती होने की बात आई तो विवेचना में मामले की जांच की जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed