{"_id":"5e88e02c8ebc3e772431bc3e","slug":"cricketer-kuldeep-yadav-completing-old-hobbies-in-lockdown","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में क्रिकेटर कुलदीप यादव पूरे कर रहे पुराने शौक, पेंटिंग बनाने के बाद शेयर की तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में क्रिकेटर कुलदीप यादव पूरे कर रहे पुराने शौक, पेंटिंग बनाने के बाद शेयर की तस्वीरें
Sun, 05 Apr 2020 04:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 05 Apr 2020 04:11 AM IST
विज्ञापन
पेंटिंग का शौक पूरा कर रहे चाइनामैन कुलदीप
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाॅकडाउन के दौरान भारतीय टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव इन दिनों अपने घर में पेंटिंग कर समय व्यतीत कर रहे हैं। कुलदीप यादव रामायण से प्रभावित होकर उन्होंने वन का चित्र, रामजी और हनुमान जी का भी चित्र बनाकर उसमें रंग भरे हैं।
इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की तस्वीरें
- फोटो : amar ujala
कुलदीप ने बताया कि इन दिनों मैदान में अभ्यास भी नहीं कर पाते हैं। जिसके चलते घर में ही पेंटिंग कर अपने शौक को पूरा कर रहे हैं। वहीं उन्होंने शहरवासियों से भी लॉकडाउन का पालन करने की अपील की है। कुलदीप यादव ने बताया कि इन दिनों डी डी वन में रामायण का प्रसारण हो रहा है।
पेंटिंग बनाते कुलदीप
- फोटो : amar ujala
जिसे मैं पूरे परिवार के साथ देखता हूं रामायण काफी रोचक भी है, जिससे काफी कुछ सीखने को मिलता है। कुलदीप ने कहा कि आगे भी खाली समय में कुछ पेंटिंग बनाऊंगा। कुलदीप यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलदीप ने बनाई श्रीराम की तस्वीर
- फोटो : amar ujala
इसमें वह अपनी पूरी दिनचर्या के बारे में बता रहे हैं। कुलदीप ने वीडियो में बताया कि कोरोना वायरस से बचने के लिए सभी अपने घरों में रहें। उन्होंने बताया कि वह खुद पूरे दिन अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन
कुलदीप ने वुलवरीन की पेंटिंग भी बनाई
- फोटो : amar ujala
घर वालों के साथ समय बिताने के अलावा टीवी देखकर खुद का मनोरंजन कर रहे हैं। वह इन दिनों अपने पेंटिंग के शौक को भी पूरा कर रहे हैं। वीडियो में उन्होंने अपने द्वारा बनाई गई पेंटिंग को भी दिखाया, जिसे उनके प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं।