{"_id":"5e30438b8ebc3ebfe931bbc0","slug":"crazy-girl-in-love-threw-acid-on-a-young-man","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्यार में पागल लड़की ने युवक पर डाला तेजाब, बोली तू मेरा नहीं हुआ तो किसी और का भी नहीं होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार में पागल लड़की ने युवक पर डाला तेजाब, बोली तू मेरा नहीं हुआ तो किसी और का भी नहीं होगा
Thu, 30 Jan 2020 02:13 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 30 Jan 2020 02:13 AM IST
विज्ञापन
घटना के बाद गांव में तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव थाना क्षेत्र के भवानीगंज गांव में दूध डेयरी संचालक के बेटे पर पड़ोस की मुस्लिम युवती ने एक तरफा प्यार में तेजाब फेंक दिया। गर्दन, पीठ सहित शरीर के कई अन्य हिस्से झुलसने पर गंभीर हालत में युवक को सीएचसी से रेफर कर दिया गया। परिजनों ने लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया है।
Trending Videos
तेजाबा पीड़ित के हालचाल लेतसिपा नेता सुनील
- फोटो : अमर उजाला
पीड़ित के पिता की तहरीर पर युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो वर्गों का मामला होने से गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। मौरावां थाना क्षेत्र के गोनामऊ गांव निवासी महादेव यादव ने भवानीगंज कस्बा निवासी राकेश गुप्ता का मकान किराए पर लेकर वर्ष 2008 से पराग दूध डेयरी व दूध को ठंडा करने का प्लांट लगा रखा है।
पुलिस को तहरीर देते पीड़ित युवक के पिता
- फोटो : अमर उजाला
रात में वह आसपास गांव के पशुपालकों से दूध खरीदकर उसे प्लांट में ठंडा कर सुबह कंपनी के वाहन में लोड करते हैं। डेयरी में महादेव के अलावा उसका 25 वर्षीय पुत्र रोहित भी बैठता है। सोमवार की रात लगभग 1:30 बजे दूध लोड करने के लिए डेयरी पर आए टैंकर चालक ने रोहित को फोन करके बुलाया। डेयरी पहुंचकर रोहित ने दूध टैंकर में लोड करा दिया और डेयरी की सफाई करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान डेयरी के पास ही रहने वाली 20 वर्षीय युवती स्टील के डिब्बे में तेजाब लेकर डेयरी पहुंची। रोहित ने उसे वहां से चले जाने को कहा तो वह डिब्बे में भरकर लाया गया तेजाब रोहित पर फेंककर अपने घर भाग गई। चेहरे के कुछ हिस्से के अलावा, गर्दन, पीठ और हाथ समेत शरीर के अन्य हिस्सों में तेजाब पड़ने से रोहित गंभीर रूप से झुलस गया और चीख उठा।
विज्ञापन
पीड़ित रोहित
- फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी पर पहुंचे पीड़ित के परिजन उसे छटपटाता देख सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। परिजनों ने लखनऊ के निजी अस्पताल में रोहित को भर्ती कराया है। मौरावां एसओ राजेंद्र रजावत ने उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी देकर युवती और उसके माता-पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की।