कानपुर में लॉकडाउन के दूसरे दिन मंगलवार सुबह फौरी राहत देने के बावजूद लोग नहीं माने। जब बेधड़क ये लोग सड़कों पर निकले तो पुलिस ने भी नायाब तरीका अपनाया। जाजमऊ में बेवजह घर से निकले लोगों को एक लाइन से मुर्गा बनाया और हाथ ऊपर करवाके खड़ा करा दिया। वहीं, कल्याणपुर में पुलिस ने बाइक व कारों को पंचर कर दिया।
{"_id":"5e79ffc58ebc3e6f9507b643","slug":"coronavirus-update-in-kanpur-second-day-of-lockdown","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में बेवजह निकले लोग बने मुर्गा, पंचर की गई गाड़ियां, मैं समाज का दुश्मन...लिखे पोस्टर थमाये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में बेवजह निकले लोग बने मुर्गा, पंचर की गई गाड़ियां, मैं समाज का दुश्मन...लिखे पोस्टर थमाये
Tue, 24 Mar 2020 06:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 24 Mar 2020 06:34 PM IST
विज्ञापन
बेवजह निकले लोगों को बनाया मुर्गा, बताया समाज का दुश्मन
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
बस टेंपो नहीं मिले तो तांगे से गए लोग
- फोटो : अमर उजाला
ताकि सड़कों पर लोग न दिखाई दें लेकिन देर रात तक लोग निकलते रहे। पुलिस कार्रवाई करती रही। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार लॉकडाउन में सुबह छह से 11 बजे तक आवश्यक चीजों की खरीदारी का समय तय किया गया था। डीआईजी अनंत देव ने बताया कि इसके बाद जो लोग सड़क पर निकले उन पर कार्रवाई की गई।
सब्जी मंडी में उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खासकर उन लोगों पर जो बगैर किसी कारण घर से बाहर निकले। जाजमऊ में ट्रेनी आईपीएस सूरज कुमार राय के नेतृत्व में बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग शुरू की गई। कुछ देर में घूमनों वालों की लाइन लग गई। आईपीएस ने सभी को एक कतार में खड़ा कर दिया और फिर मुर्गा बना दिया। यही नहीं कुछ अन्य लोगों से उठक-बैठक करवाई। इसी तरह पूरे शहर में चेकिंग, चालान और लोगों को चेतावनी देकर रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
फैक्ट्री बंद हुई तो घर जाती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
मैं समाज का दुश्मन हूं..जो घर से निकला
डीआईजी अनंत देव के आदेश पर शहर पुलिस ने तरह-तरह के पोस्टर तैयार किये हैं। इसमें लिखा है कि मैं समाज का दुश्मन हूं, जो बेवजह घर से निकला हूं और मास्क नहीं लगाया है। पुलिस लोगों को रोक-रोक कर पोस्टर हाथों में थमाकर फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रही थी।

पुलिस ने लोगों को समझाया
- फोटो : अमर उजाला
पंचर कर दी बाइक और कार
मंगलवार को चौराहे पर ट्रेनी आईपीएस निखिल पाठक सीओ कल्याणपुर अजय कुमार पुलिस बल के साथ दिन भर डटे रहे। यहां पर पुलिस बेवजह घर से निकलने वालों की बाइकें और कारें पंचर करने का अभियान चलाया। 73 बाइकें और 45 कारें पंचर कीं।