{"_id":"5e9178678ebc3e76ab7448b3","slug":"coronavirus-news-in-kannauj-covid-19-positive-first-patient-came-in-kannauj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"coronavirus in kannauj: बदलेपुरवा में मिला पहला कोरोना पॉजिटिव, पूरा गांव होगा सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
coronavirus in kannauj: बदलेपुरवा में मिला पहला कोरोना पॉजिटिव, पूरा गांव होगा सील
Sat, 11 Apr 2020 01:39 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 11 Apr 2020 01:39 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज के बदलेपुरवा में मिला पहला कोरोना पॉजिटिव
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले के तिर्वा तहसील के बदलेपुरवा गांव में जिले का पहला कोरोना पॉजिटिव मिला है। युवक 28 मार्च को हरियाणा के भिवानी से लौटा था। गुरुवार को सैंपल लखनऊ के केजीएमयू भेजा गया था। यहां से शाम को आई रिपोर्ट में युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। रिपोर्ट मिलते ही अफसरों में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य टीम ने गांव पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। युवक को कानपुर के सरसौल में बनाए गए कोविड-19 हॉस्पिटल भेजने की तैयारी है।
गांव में पसरा सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
परिवार में पांच लोगों के होने की जानकारी मिली है। इनके सैंपल शनिवार को लिए जाएंगे। गांव में रहने वाला 23 वर्षीय युवक भिवानी में एक टायर की दुकान में काम करता था। लॉकडाउन के बाद 28 मार्च की रात वह हरियाणा से प्राइवेट बस से कन्नौज पहुंचा था। हल्का बुखार रहने पर परिजनों ने गुरुवार को मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए भेजा था। यहां तापमान ज्यादा होने पर डॉक्टरों ने रोक लिया।
गांव को सील करने की तैयारी
- फोटो : अमर उजाला
थोड़ी देर बाद थर्मल स्कैनिंग मशीन से तापमान जांचा। यह 100 के करीब मिला। यात्रा इतिहास की जानकारी होने के बाद युवक का सैंपल लखनऊ केजीएमयू भेज दिया गया। यहां से शुक्रवार शाम को आई रिपोर्ट में युवक कोरोना पॉजिटिव निकला। इसकी जानकारी पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज के बदलेपुरवा में मिला पहला कोरोना पॉजिटिव
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र को देकर एक स्वास्थ्य टीम को बदलेपुरवा गांव के लिए रवाना किया गया। टीम ने युवक और परिजनों से पूछताछ शुरू की है। परिवार में पांच लोगों के होने की जानकारी मिली है। इनका सैंपल शनिवार को लिया जाएगा।
विज्ञापन
कन्नौज के बदलेपुरवा में मिला पहला कोरोना पॉजिटिव
- फोटो : अमर उजाला
जिले का पहला हॉटस्पॉट होगा बदलेपुरवा, सील करने की तैयारी
बदलेपुरवा गांव जिले का पहला हॉटस्पाट होगा। गांव को शनिवार सुबह सील किया जाएगा। गांव की आबादी 2500 के करीब है। सीएमओ ने बताया कि युवक किस बस से आया, गांव तक वह किसके साथ पहुंचा, यहां रहने के दौरान किसके-किसके संपर्क में आया, यह सब जानकारी की जा रही है। गांव के लगभग सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी। ऐसे लोग जिन्हें जुकाम, बुखार, खांसी या फिर सांस लेने में तकलीफ हो रही है, उनके सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे।