फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कन्नौज: भाजपा सांसद सुब्रत पाठक की गिरफ्तारी के लिए लोकसभा अध्यक्ष से मांगी जाएगी अनुमति

Fri, 10 Apr 2020 02:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 10 Apr 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
Permission will be sought from Lok Sabha Speaker for the arrest of BJP MP Subrat Pathak
हमले के बाद चोट दिखाते सदर तहसीलदार अरविंद कुमार - फोटो : amar ujala
कन्नौज जिले में सरकारी आवास में घुसकर तहसीलदार से मारपीट के मामले की सीओ सिटी ने जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को घायल सदर तहसीलदार और लेखपालों की मेडिकल रिपोर्ट मिलेगी। इसके बाद बयान और फिर आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू होगी। जांच अधिकारी का कहना है कि सांसद की गिरफ्तारी के लिए लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर अनुमति मांगी जाएगी।
Permission will be sought from Lok Sabha Speaker for the arrest of BJP MP Subrat Pathak
भाजपा सांसद सुब्रत पाठक - फोटो : amar ujala
आरोप है कि मंगलवार दोपहर सदर तहसीलदार अरविंद कुमार के आवास में घुसकर सांसद सुब्रत पाठक, सचिन शर्मा, सौरभ कटियार, शिवेंद्र कुमार और 25 अज्ञात लोगों ने तहसीलदार अरविंद कुमार और लेखपालों के साथ मारपीट की थी। गुरुवार से सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति ने जांच शुरू कर दी है।
Permission will be sought from Lok Sabha Speaker for the arrest of BJP MP Subrat Pathak
सदमे से उबर नहीं पाए तहसीलदार और उनका परिवार - फोटो : अमर उजाला
सीओ के मुताबिक प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सांसद ने फोन कर पहले तहसीलदार को धमकाया था। इसके बाद मारपीट की घटना हो गई। सीओ सिटी ने बताया कि शुक्रवार को तहसीलदार और लेखपालों की मेडिकल रिपोर्ट जिला अस्पताल से आ जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Permission will be sought from Lok Sabha Speaker for the arrest of BJP MP Subrat Pathak
सदर तहसीलदार अरविंद कुमार - फोटो : amar ujala
मेडिकल रिपोर्ट के बाद धाराओं को स्पष्ट किया जाएगा। सांसद की गिरफ्तारी के लिए लोकसभा अध्यक्ष (स्पीकर) को पत्र लिखकर गिरफ्तारी की अनुमति ली जाएगी। वहीं उनके समर्थकों की तलाश में पुलिस ने दबिशें तेज कर दी हैं।
विज्ञापन
Permission will be sought from Lok Sabha Speaker for the arrest of BJP MP Subrat Pathak
सदर तहसीलदार अरविंद कुमार हमले के बाद - फोटो : amar ujala
सर्विलांस की मदद से चिह्नित हाेंगे हमलावर
सदर तहसीलदार अरविंद कुमार पर हमले के मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। सर्विलांस टीम की मदद से अज्ञात आरोपियों की मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस उन्हें चिह्नित करने में जुटी है। हमले में सदर तहसीलदार अरविंद कुमार ने घर में घुसकर मारपीट करने वालों में सांसद सुब्रत पाठक, सौरभ कटियार, सचिन शर्मा, शिवेंद्र सिंह को नामजद किया गया है, जबकि  25 अज्ञात समर्थक बताए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed