{"_id":"5e74bf338ebc3e774c035376","slug":"weather-report-rain-in-these-cities-of-up-weather-department-prediction-climate-change","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चढ़ते पारे पर लगेगा ब्रेक, मौसम विभाग ने यूपी के कई शहरों में दी बारिश की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चढ़ते पारे पर लगेगा ब्रेक, मौसम विभाग ने यूपी के कई शहरों में दी बारिश की चेतावनी
Fri, 20 Mar 2020 06:39 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 20 Mar 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
यूपी में मौसम का हाल
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर समेत आसपास के शहरों में पिछले पांच दिनों से लगातार बढ़ रहे तापमान पर ब्रेक लगने के आसार हैं। पारा चढ़ने से कोरोना वायरस का असर कम होने की उम्मीद के बीच मौसम फिर करवट ले रहा है।
यूपी में मौसम का हाल
- फोटो : अमर उजाला
दो दिनों में कानपुर समेत बांदा, उन्नाव, महोबा, हमीरपुर, हरदोई, फतेहपुर, कन्नौज आदि शहरों में बारिश की संभावना है। चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार 21 और 22 को पश्चिमी विक्षोभ का असर बढ़ने से बारिश हो सकती है।
यूपी में मौसम का हाल
- फोटो : अमर उजाला
इसके चलते फिर से हल्की ठंड लौटने की संभावना है। लोगों को संभलकर रहने को कहा जा रहा है। स्थानीय मौसम विभाग के निदेशक नौशाद खान ने बताया कि अगले 12 घंटे में मौसम में तेजी से बदलाव आने की उम्मीद है। स्थानीय स्तर पर हवा के सामान्य से तेज गति से चलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में मौसम का हाल
- फोटो : अमर उजाला
पांच दिनों में ऐसे बढ़ा तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
16 मार्च को अधिकतम 25.8, न्यूनतम 12.8
17 मार्च को अधिकतम 28, न्यूनतम 11.8
18 मार्च को अधिकतम 29, न्यूनतम 12.8
19 मार्च को अधिकतम 30.4, न्यूनतम 13.6
20 मार्च को अधिकतम 31.8, न्यूनतम 15.2
16 मार्च को अधिकतम 25.8, न्यूनतम 12.8
17 मार्च को अधिकतम 28, न्यूनतम 11.8
18 मार्च को अधिकतम 29, न्यूनतम 12.8
19 मार्च को अधिकतम 30.4, न्यूनतम 13.6
20 मार्च को अधिकतम 31.8, न्यूनतम 15.2
विज्ञापन
यूपी में मौसम का हाल
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार का तापमान
अधिकतम तापमान- 31.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 15.2 डिग्री सेल्सियस
आर्द्रता
अधिकतम : 94 प्रतिशत
न्यूनतम- 37 प्रतिशत
अधिकतम तापमान- 31.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 15.2 डिग्री सेल्सियस
आर्द्रता
अधिकतम : 94 प्रतिशत
न्यूनतम- 37 प्रतिशत