फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोदी सरकार अपने गुंडों से जेएनयू में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को पिटवा रही: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

Tue, 07 Jan 2020 01:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 07 Jan 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
Congress state president Ajay Kumar gave statement against Yogi government about citizenship law
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश कांग्रेस इकाई के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू मंगलवार को बांदा जिले पहुंचे। यहां उन्होंने नागरिकता कानून के दौरान हुए प्रदर्शन को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।

Congress state president Ajay Kumar gave statement against Yogi government about citizenship law
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू ने दिया बड़ा बयान - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून के दौरान हुए प्रदर्शन में 23 से अधिक लोग मारे गए लेकिन सरकार इन मामलों की न्यायिक जांच से क्यों भाग रही है। सरकार को सभी मामलों की जांच करानी चाहिए।

Congress state president Ajay Kumar gave statement against Yogi government about citizenship law
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू ने दिया बड़ा बयान - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार यहां वरिष्ठ कांग्रेसी और पूर्व विधायक रामेश्वर के घर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने परिजनों के साथ मिलकर संवेदना व्यक्त की। बताते चलें कि विगत दिनों लंबी बीमारी के बाद पूर्व विधायक रामेश्वर की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Congress state president Ajay Kumar gave statement against Yogi government about citizenship law
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू ने दिया बड़ा बयान - फोटो : अमर उजाला

लल्लू ने कहा कि प्रदेश में हुई हिंसा में 23 से अधिक लोग पुलिस की गोली का शिकार हुए थे। इस दौरान 150 से भी अधिक लोगों को जेल में बंद किया गया। प्रियंका गांधी लोगों के दुख दर्द में शामिल हो रही हैं तो योगी सरकार को तकलीफ क्यों हो रही है।

विज्ञापन
Congress state president Ajay Kumar gave statement against Yogi government about citizenship law
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू ने दिया बड़ा बयान - फोटो : अमर उजाला
जेएनयू मामले को लेकर उन्होंने कहा कि देश के गरीब, आदिवासी और दलित आज अपने अधिकार से वंचित हैं। वहीं सरकार दूसरे देश के लोगों को लाकर यहां बसाने का काम कर रही है। इस सबके बीच सरकार का चेहरा उजागर होता दिख रहा है। केंद्र की मोदी सरकार अपने गुंडों से हॉस्टल में छात्र-छात्राओं व अध्यापकों को पिटवा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed