फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कांग्रेस सपा नेताओं ने हिंसा करने वाले उपद्रवियों को छुड़ाने के लिए घेरा थाना, नहीं माने तो लगाई आग

Sun, 22 Dec 2019 11:21 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 22 Dec 2019 11:21 AM IST
विज्ञापन
Congress SP leaders surround the police station to free the perpetrators of violence
उपद्रवियों को पुलिस ने नहीं छोड़ा तो लगा दी आग - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में बाबूपुरवा हिंसा के आरोपियों को बिना शर्त छुड़ाने के लिए शनिवार को बाबूपुरवा थाने का लगभग दो हजार लोगों ने घेराव किया। कांग्रेस, सपा विधायकों के साथ शहर काजी रियाज हशमती, मौलाना आलम रजा नूरी की अगुवाई में थाने पहुंचे लोगों ने जमकर नारेबाजी की।


 
Congress SP leaders surround the police station to free the perpetrators of violence
पुलिस चौकी में धूं धू कर जलती गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला
उधर, इलाके में तनावपूर्ण शांति रही। शुक्रवार को बाबूपुरवा में हिंसा हुई थी। 40 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया था। शनिवार को सपा विधायक अमिताभ बाजपेई, इरफान सोलंकी, कांग्रेस विधायक सुहेल अंसारी, मौलाना मतीनुल हक ओसामा कासमी, मौलाना गुलाम हशमती, मौलाना गुलाम कादिर शाहिदी, मौलाना हाशिम अशरफी गद्दियाना, मौलाना मामूर अहमद कासमी, मौलाना मोहम्मद हसीब अख्तर शाहिदी समेत लगभग दो हजार लोग बाबूपुरवा थाने पहुंच गए।

 
Congress SP leaders surround the police station to free the perpetrators of violence
पुलिस वाहनों में लगाई गई आग - फोटो : अमर उजाला
थाने को घेरकर नारेबाजी की और आरोपियों को छोड़ने की मांग की।  गोली से जान गंवाने वाले सैफ और आफताब के घर शनिवार को बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पुलिस चौकन्नी रही। शनिवार देर शाम को बाबूपुरवा इलाके में आरएएफ, पीएसी को भी तैनात कर दिया गया है। इलाके की दुकानें बंद रहीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Congress SP leaders surround the police station to free the perpetrators of violence
कानपुर में भड़की हिंसा - फोटो : अमर उजाला
दोपहर करीब तीन बजे सपा विधायक अमिताभ बाजपेई, इरफान सोलंकी व पूर्व विधायक कमलेश दिवाकर यतीमखाना पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। एडीजी ने तीनों से लौट जाने को कहा। इरफान वहां से चले गए, लेकिन अमिताभ व कमलेश वहीं बैठे रहे। आखिर में एडीजी के आदेश पर उन्हें हिरासत में लिया गया। इसके कुछ ही देर बाद बवाल शुरू हो गया।

 
विज्ञापन
Congress SP leaders surround the police station to free the perpetrators of violence
पुलिस वाहनों में लगाई गई आग - फोटो : अमर उजाला
गलियों से रुक-रुक कर हजारों की भीड़ ने किया हमला
उपद्रवी साजिश रचकर बवाल को अंजाम दे रहे हैं। उपद्रवियों की हजारों की भीड़ कई टुकड़ों में बंटी। फिर भीड़ ने घंटाघर रोड, साइकिल मार्केट, चमनगंज, बेकनगंज व लाक महल की तरफ से हमला करना शुरू कर दिया। पुलिस ने सद्भावना चौकी, यतीमखाना और लाल इमली चौराहे पर उपद्रवियों से मोर्चा लिया। गलियों से उपद्रवी अचानक हमला कर पथराव कर रहे थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed