फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धमाके में घायल भाई-बहन ने भी तोड़ा दम, मरने वालों की संख्या हुई पांच, आंसुओं के सैलाब में डूबा शहर

Sun, 22 Dec 2019 11:20 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 22 Dec 2019 11:20 AM IST
विज्ञापन
Brother and sister injured in the blast also died
विस्फोट में घायल भाई-बहन ने भी तोड़ा दम, हादसे में मरने वालों की संख्या हुई पांच - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज के छिबरामऊ में आवास विकास कॉलोनी में हुए भीषण हादसे में घायल मंडी निरीक्षक के बेटे व बेटी ने लखनऊ के सिप्स हॉस्पिटल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इनके शव पैतृक आवास पर पहुंचे तो भारी भीड़ लग गई। लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। 


 
Brother and sister injured in the blast also died
पांच मौतों के बाद बदहवास परिजन - फोटो : अमर उजाला
नगर की आवास विकास कॉलोनी निवासी मंडी निरीक्षक सुरेश चंद्र चौहान के बेटे अंकुर चौहान उर्फ बिट्टू (29), बेटी आकांक्षा उर्फ अट्टू (26) ने शनिवार सुबह लखनऊ के सिप्स हॉस्पिटल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद इनके शव पैतृक आवास पर पहुंचे तो अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जनप्रतिनिधियों से लेकर समाज के लोग मंडी निरीक्षक सुरेश चंद्र चौहान को ढांढस बंधाते रहे।


 
Brother and sister injured in the blast also died
शवों का इंतजार करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
उनके आंसू रुक नहीं रहे थे। 15 दिसंबर को मंडी निरीक्षक सुरेश चंद्र चौहान के घर में गैस रिसाव से भीषण विस्फोट हो गया था। उनका दो मंजिला मकान क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में पत्नी आरती, किरायेदार आशा पत्नी रामकुमार, बेटी आस्था की मौत हो चुकी है। लोगों ने नम आंखों से अंकुर व आकांक्षा को अंतिम विदाई दी। मंडी निरीक्षक सुरेश चौहान के मकान में हुए विस्फोट में जान गंवाने वाले पांच लोगों के साथ एक अजीब संयोग बना।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Brother and sister injured in the blast also died
आकांक्षा चौहान-अंकुर चौहान की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
सभी के नाम का पहला अक्षर अ से शुरू होता है। सबसे पहले काल के गाल में समाने वाली किरायेदार रामकुमार की बेटी आस्था थीं। इसके बाद सुरेश चौहान की पत्नी आरती, किरायेदार रामकुमार की पत्नी आशा और अब पुत्र अंकुर व बेटी आकांक्षा की मौत हो गई। अंकुर व आकांक्षा की मौत का समाचार नगर में पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई।

 
विज्ञापन
Brother and sister injured in the blast also died
शव पहुंचे तो मच गया कोहराम - फोटो : अमर उजाला
घंटों इंतजार के बाद शव पहुंचे तो मौजूद महिलाएं व पुरुष फफक कर रो पड़े। रविवार को भीषण विस्फोट में आवास विकास कालोनी निवासी सुरेश चौहान के तीन परिजनों की मौत ने नगर के लोगों को झकझोर दिया। शनिवार को पहले आकांक्षा व इसके बाद अंकुर के निधन की जानकारी हुई तो लोगों की आंखों से आंसू निकलने लगे। शवों के पहुंचने से पहले ही सुरेश चौहान के आवास पर भीड़ जुट गई। शवों को देखकर लोग फफक पड़े।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed