फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करोड़पति हैं भाजपा के उम्मीदवार सुरेंद्र मैथानी, तीन मंत्री दो सांसद के साथ कराने पहुंचे नामांकन

Tue, 01 Oct 2019 04:56 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 01 Oct 2019 04:56 AM IST
विज्ञापन
bjp's candidate surendra mathani filed nomination
भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र मैथानी का धूमधाम से निकला जुलूस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र मैथानी सोमवार को जुलूस के साथ नामांकन कराने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ प्रदेश सरकार के तीन मंत्री, दो सांसद और कई विधायक भी मौजूद रहे। पार्टी कार्यालय नवीन मार्केट से शुरू हुआ जुलूस चेतना चौराहे तक गया। 


 
bjp's candidate surendra mathani filed nomination
नामांकन के दौरान कुछ ऐसा रहा नजारा - फोटो : अमर उजाला
पूरे जुलूस के दौरान कार्यकर्ता मोदी, योगी, मैथानी जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। जगह-जगह कार्यकर्ता फूल मालाओं के साथ ढोल, नगाड़े बजाकर स्वागत भी करते रहे। गोविंदनगर से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र मैथानी और उनकी पत्नी वंदना मैथानी दोनों करोड़पति हैं।

 
bjp's candidate surendra mathani filed nomination
दिग्गजों के साथ नामांकन भरने पहुंचे मैथानी - फोटो : अमर उजाला
दोनों के पास 12 करोड़ रुपये अधिक की संपत्ति है। सुरेंद्र के पास करीब आठ करोड़ और वंदना के पास तीन करोड़ से अधिक की संपत्ति है। वंदना के पास साढ़े चार लाख से अधिक के सोने के आभूषण हैं तो सुरेंद्र के पास दो लाख का सोना है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
bjp's candidate surendra mathani filed nomination
मैथानी के नामांकन में फंस गए नेता जी - फोटो : अमर उजाला
315 बोर की रायफल भी है, जिसकी कीमत करीब 90 हजार है। इसके अलावा काकादेव में मकान और नोएडा में प्लाट है। पत्नी के नाम आजाद नगर में फ्लैट है। मैथानी की बिन्नी ट्रैवल्स एंड बिन्नी इंटरप्राइजेज नाम से फर्म भी है। 

 
विज्ञापन
bjp's candidate surendra mathani filed nomination
कुछ इस अंदाज में नजर आईं प्रमिला पांडेय - फोटो : अमर उजाला
गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव में पार्टी के उत्तर इकाई जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी आखिरकार टिकट पाने में सफल हो गए। टिकट के दावेदारों में कई दिग्गज लाइन में थे जिसमें कई पूर्व विधायक, कई क्षेत्रीय पदाधिकारी और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी शामिल थे।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed