फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेयर- पार्टी के अंदर एक-दूसरे की टांग खींचने का काम खूब चल रहा है, फिर डिप्टी सीएम ने कही ये बात

Sat, 05 May 2018 12:02 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 05 May 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
Conflicts in BJP Kanpur
डिप्टी सीएम, मेयर प्रमिला पांडे व अन्य बीजेपी नेता - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर में शुक्रवार सुबह सर्किट हाउस में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर रहे थे। इसी दौरान पार्टी के अंदरखाने होने वाली भितरघात के स्वर खुलकर बाहर आने लगे। 



 
Conflicts in BJP Kanpur
डिप्टी सीएम
भाजपाइयों के बीच लंबे समय से चली आ रही आपसी तकरार शुक्रवार सुबह सर्किट हाउस में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सामने आ गई। आखिर में उन्हें भी कहना पड़ा कि कानपुर की भाजपा में भितरघात काफी है। यह अच्छा नहीं है, इसका गलत संदेश जा रहा है। यह बात उस समय उठी जब कार्यकर्ताओं की शिकायत सुनने के लिए उप मुख्यमंत्री ने उनकी बैठक बुलाई थी।


 
Conflicts in BJP Kanpur
डिप्टी सीएम
इस दौरान एक कार्यकर्ता अपनी बात बताते हुए यह भी कहने लगा कि जब वह लोग पुलिस से किसी मामले में सहायता करने की बात करते हैं, तो पार्टी के कुछ लोग इसके विरोध में खड़े हो जाते हैं। ऐसे लोग पुलिस के ही पक्ष लेकर कार्यकर्ता की शिकायत पर ही सवाल खड़े कर देते हैं। इसी बीच वहां बैठी मेयर प्रमिला पांडे भी बोल पड़ीं। कहा, कि पार्टी के अंदर एक-दूसरे की टांग खींचने का काम खूब चल रहा है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन
Conflicts in BJP Kanpur
प्रमिला पांडे मेयर कानपुर
मेयर और कार्यकर्ताओं की बात सुनने के बाद केशव प्रसाद ने कहा कि यहां के कार्यकर्ताओं के बीच आपस में एक दूसरे की खिलाफत करने की जानकारी उन्हें भी है। यह बहुत ही शर्मनाक स्थिति है। उन्होंने वहां मौजूद पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से इस तरह की स्थिति को खत्म कराने का इशारा किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed