फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नावः दुष्कर्म और हत्या के मामले में तेज हुई जांच, किशोरी और उसके परिजनों के हुए 'कलमबंद बयान'

Sat, 05 May 2018 11:30 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 05 May 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
CBI questioned teenager and her family for hours
किशोरी के परिजनों को पूछताछ के लिए ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव: भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर किशोरी से दुष्कर्म और उनके भाई सहित अन्य लोगों पर किशोरी के पिता की हत्या के मामले की जांच तेज हो गई है। सीबीआई आईजी जीके गोस्वामी के नेतृत्व में एक टीम शुक्रवार दोपहर फिर उन्नाव पहुंची।


 

CBI questioned teenager and her family for hours
सीबीआई टीम - फोटो : अमर उजाला

सीबीआई की अर्जी पर कोर्ट ने किशोरी की मां व चाची के कलमबंद बयान दर्ज कराए। टीम ने नहर निरीक्षण भवन में किशोरी व उसके परिवार के अन्य सदस्यों से करीब तीन घंटे तक अलग-अलग बातचीत की। इस टीम ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर उन्नाव में कार्यालय खोलने के लिए जगह मांगी है।

 

CBI questioned teenager and her family for hours
स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

उच्च न्यायालय की सख्ती के बाद सीबीआई भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण की जांच में और तेजी लाई है। सीबीआई के आईजी जीके गोस्वामी के नेतृत्व में आठ सदस्यीय टीम शुक्रवार दोपहर करीब 11:30 बजे नहर निरीक्षण भवन पहुंची। टीम ने किशोरी व उसके परिजनों से करीब तीन घंटे तक अलग-अलग बातचीत की। इसके बाद सीबीआई के वकील ने पाक्सो कोर्ट में किशोरी से दुष्कर्म और अपहरण कर गैंगरेप की घटनाओं में किशोरी की मां व चाची के कलमबंद बयान कराने की अनुमति के लिए अर्जी दी।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
CBI questioned teenager and her family for hours
किशोरी के परिजनों को ले जाती पुलिस, सीबीआई - फोटो : अमर उजाला
न्यायालय की अनुमति के बाद दोपहर बाद करीब तीन बजे किशोरी की मां व चाची को सिविल जज (जूनियर डिवीजन) उत्तरी कोर्ट में महिला मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर बयान दर्ज कराए गए। सीबीआई ने जमानत पर जेल से बाहर आए आरोपियों की पत्रावलियां भी सीजेएम कोर्ट में देखीं। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद शुक्रवार को विधायक कुलदीप सेंगर को उन्नाव जेल से लखनऊ जेल में शिफ्ट करने की अटकलें लगाई जा रही थीं। सीबीआई ने अभी जेल बदलने की कार्रवाई शुरू नहीं की है। शाम करीब छह बजे सीबीआई टीम लखनऊ लौट गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed