फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कासगंज मामले पर सोशल मीडिया पर किया था कमेंट और चली गई नौकरी

Fri, 02 Feb 2018 04:11 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 02 Feb 2018 04:11 PM IST
विज्ञापन
comment on social media comment and suspended from job
कासगंज मामला
कासगंज में हुई घटना को लेकर सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी राज्य सड़क परिवहन निगम के संविदा चालक के लिए मुसीबत का सबब बन गई। सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट और उस पर टिप्पणी करने वाले चार लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करा दी गई है। इसके अलावा रोडवेज बस चालक की संविदा भी डीएम के निर्देश पर समाप्त कर दी गई है। 




 

comment on social media comment and suspended from job
कासगंज मामला

बीते दिनों कासगंज में हुई घटना पर हरदोई कछौना जिले के रोडवेज के संविदा चालक मोहम्मद सलमान पुत्र मोहम्मद राशिद निवासी पश्चिमी बाजार कछौना ने अपनी सोशल मीडिया साइट पर अभद्र टिप्पणी पोस्ट की थी। इसकी शिकायत जिलाधिकारी को मिली थी।

comment on social media comment and suspended from job
कासगंज मामला

साथ ही इस टिप्पणी से कछौना कस्बे ही नहीं पूरे जिले का माहौल बिगड़ सकता था। इसका संज्ञान लेते हुए डीएम पुलकित खरे ने जहां एक ओर सलमान की संविदा समाप्त करने के निर्देश रोडवेज के एआरएम को दिए वहीं कछौना थाने में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश भी दिए। रोडवेज के एआरएम आरबी यादव ने बताया कि संविदा समाप्त कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
comment on social media comment and suspended from job
कासगंज मामला

उधर कछौना के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि आरोपी युवक के साथ ही उस पोस्ट पर कमेंट करने वाले तीन लोगों के विरुद्ध भी रिपोर्ट दर्ज हुई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की बात भी उन्होंने बताई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed