औरैया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को विकास कार्यों व काूनन व्यवस्था की समीक्षा के दौरान सख्त रुख दिखाया। उन्होंने कई बातों को लेकर अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी।
अगली स्लाइड में पढेंः- सीएम नें अधिकारियों को दी यह हिदायत...
मुख्यमंत्री नें अवैध शराब पर अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कहीं भी अवैध शराब की बिक्री होती मिली तो सिपाही से लेकर एसडीएम तक जिम्मेदार माने जाएंगे और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। अगर कहीं भी अवैध बूचड़खाने चलते मिले तो अफसर बख्शे नहीं जाएंगे। पॉलिथीन की बिक्री पर भी उन्होंने सख्त चेतावनी दी, सीएम नें कहा 15 जुलाई से प्रदेश में पॉलिथीन को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जा रहा है और अगर इसका इस्तेमाल होता मिला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अगली स्लाइड में पढेंः- सीएम नें अधिकारियों को दिए यह निर्देश...
गेल के गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री ने करीब पौने दो घंटे तक अफसरों को कानून व्यवस्था बेहतर करने और गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य के लिए हमेशा तैयार रहने को कहा। प्रदेश में महिलाओं व लड़कियों से होने वाले अपराध के मद्देनजर उन्होंने पुलिस अधिकारियों से एंटी रोमियो दस्ते को सक्रिय करने को कहा। बोले, पुलिस अधिकारी नियमित रूप से वाहन चेकिंग करें तथा चौराहों पर सक्रिय रहें। उन्होंने हेल्पलाइन 181 तथा 1090 के प्रचार-प्रसार के भी निर्देश दिए।
अगली स्लाइड में पढेंः- अवैध शराब की बिक्री पर क्या बोले सीएम...
अवैध शराब पर सीएम बोले कि इसकी बिक्री को हर हाल में रोका जाए। इसके लिए आबकारी विभाग की जिम्मेदारी तो है ही, लेकिन बिक्री होने पर संबंधित बीट के सिपाही से लेकर एसडीएम तक को जिम्मेदार माना जाएगा।
अगली स्लाइड में पढेंः- अवैथ बूचड़खानों पर सीएम नें दिए यह निर्देश...
सीएम नें अवैध बूचड़खानों को तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए। साथ ही सीएम नें कहा की अगर कहीं भी अवैध बूचड़खानें चलते पाए गए तो इसका जिम्मेदार अधिकारियों को माना जाएगा और कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
अगली स्लाइड में पढेंः- पॉलिथीन पर तय की जिलाधिकारियों की जिम्मेदारी...