{"_id":"5b4059644f1c1b92468b50d7","slug":"tantra-siddhi-navratra-starts-from-13-july","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तंत्र सिद्धि के गुप्त नवरात्र 13 जुलाई से, जानिए किन लोगों के लिए होता है यह पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंत्र सिद्धि के गुप्त नवरात्र 13 जुलाई से, जानिए किन लोगों के लिए होता है यह पूजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तंत्र सिद्धि करने वालों के लिए आषाढ़ में पड़ने वाले गुप्त नवरात्र की शुरूआत 13 जुलाई से होगी। 21 जुलाई तक चलने वाले नवरात्र में दस महाविद्या का पूजन होगा। हालांकि यह नवरात्र आम जनमानस के लिए नहीं होते हैं। यह नवरात्र तंत्र सिद्धि करने वालों के लिए उपयुक्त होते हैं। पंडित डॉ. आदित्य पांडेय ने बताया कि हर साल दो सार्वजनिक और दो गुप्त नवरात्र होते हैं। सार्वजनिक नवरात्र में मां दुर्गा के नौ रूपों का पूजन किया जाता है। वहीं गुप्त नवरात्र में दस महाविद्या का पूजन होता है। तंत्र साधना में गुप्त नवरात्र का अधिक महत्व होता है। उन्होंने कहा कि दूसरे गुप्त नवरात्र माघ शुक्ल की परेवा यानी पांच फरवरी 2019 को पड़ेंगे।
अगली स्लाइड में पढेंः- इन विद्याओं का होता है पूजन...
2 of 3
डेमो पिक
पंडित डॉ. आदित्य पांडेय ने बताया कि गुप्त नवरात्रों में मां काली, मां तारा, मां त्रिपुर सुंदरी, मां भुवनेश्वरी, मां भैरवी, मां छिन्नमस्ता, मां धूमावति, मां बगलामुखी, मां मातंगी और मां कमला का पूजन होता है।
अगली स्घलाइड में पढेंः- कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त...
3 of 3
डेमो पिक
डॉ. पांडेय ने बताया कि आषाढ़ में पड़ने के कारण इनको आषाढ़ी नवरात्र भी कहते हैं। इसमें पूजन का विधान अलग होता है। मां की तांत्रिक शक्तियों को जागृत करने के लिए ये सबसे शुभ मुहूर्त होता है। इस पूजन में कलश स्थापना की जाती है। स्थापना का समय सुबह 7:10 बजे से 8.51 बजे तक का है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।