फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम याेगी ने पुलवामा हमले के शहीदों की पत्नियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, छलक पड़े उनकी आंखों से आंसू

Wed, 06 Mar 2019 10:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 06 Mar 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi gives appointment letter to wives of martyrs of Pulwama attack
शहीद श्यामबाबू की पत्नी रूबी
पुलवामा में आतंकी हमले में शहीदों के परिजनों को बुधवार को लखनऊ में हुए एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी नियुक्ति पत्र सौंपा। कार्यक्रम में उन्नाव, कन्नौज और कानपुर देहात के शहीद के परिजनों ने शिरकत की। इस दौरा मुख्यमंत्री ने संवेदना व्यक्त हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
CM Yogi gives appointment letter to wives of martyrs of Pulwama attack
शहीद श्यामबाबू की बेटी को खिलाते सीएम
उन्नाव के शहीद अजीत कुमार आजाद के की पत्नी मीना गौतम को मुख्यमंत्री ने सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र दिया। मीना गौतम को विकास भवन में लिपिक के पद पर नौकरी मिली है। बुधवार सुबह दरोगा शीतला के साथ शहीद के परिजन लखनऊ में कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उन्नाव से रवाना हुए थे।
CM Yogi gives appointment letter to wives of martyrs of Pulwama attack
शहीद श्याम बाबू का परिवार
देर शाम परिवार घर लौटा आया। वहीं, कन्नौज के शहीद प्रदीप सिंह की पत्नी नीरज देवी को शिक्षा विभाग में लिपिक के पद पर नौकरी मिली है। उनकी पहली तैनाती जनपद कन्नौज में बीएसए कार्यालय में होगी। इन्हें भी ज्वाइनिंग लेटर सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi gives appointment letter to wives of martyrs of Pulwama attack
शहीद श्याम बाबू
इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी सहित उसकी दोनों पुत्रियां मौजूद रहीं। कानपुर देहात जिले के डेरापुर कस्बे के नुनारी बुजुर्ग गांव के मजरा रैंगवा निवासी शहीद श्याम बाबू की पत्नी रूबी को आश्रित कोटे के तहत कानपुर देहात कार्यालय में कनिष्ठ सहायक लिपिक पद पर नियुक्ति किए जाने का पत्र दिया है।


 
विज्ञापन
CM Yogi gives appointment letter to wives of martyrs of Pulwama attack
डेमो
रूबी देवी ने बताया कि मुख्यमंत्री के आवास पर मृतक आश्रित व उनके परिजन सहित करीब 90 लोग पहुंचे थे। उन्होंने सभी शहीद परिवारों के साथ उसे नौकरी का नियुक्त पत्र दिया। जब शहीदों की पत्नियों के हाथों में सीएम नियुक्ति पत्र सौंप रहे थे उस समय हर आंख में आंसू आ गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed