फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम योगी को आया गुस्सा, डपट कर बोले 'पीएम मोदी कानपुर आ रहे हैं रैली स्थल ही नहीं पूरा शहर साफ हो'

Wed, 06 Mar 2019 09:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 06 Mar 2019 09:09 PM IST
विज्ञापन
cm yogi adityanath angry on officers
सीएम योगी आदित्यनाथ
पीएम मोदी की रैली की तैयारियों का जायजा लेने कानपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को फिर नगर आयुक्त को शहर को साफ सुथरा रखने की हिदायत दी। कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर आ रहे हैं, ऐसे में सिर्फ रैली स्थल ही नहीं, पूरा शहर साफ सुथरा दिखना चाहिए।


 
cm yogi adityanath angry on officers
सीएम योगी आदित्यनाथ
वह शहर को स्वच्छ रखने को लेकर लगातार कहते आ रहे हैं, यदि रिजल्ट अच्छा नहीं आया तो ठीक नहीं होगा। योगी निराला नगर रेलवे मैदान पर मोदी की आठ मार्च को प्रस्तावित रैली की तैयारी का निरीक्षण करने आए थे। मुख्यमंत्री इससे पहले 26 फरवरी को राष्ट्रपति के कानपुर दौरे पर यहां आए थे। तब भी उन्होंने राष्ट्रपति के रूट पर गंदगी को लेकर डीएम से नगर आयुक्त पर नाराजगी जताई थी।


 
cm yogi adityanath angry on officers
सीएम योगी आदित्यनाथ
अधिकारियों से बातचीत में योगी ने रैली स्थल के साथ-साथ शहर की व्यवस्थाओं पर ज्यादा फोकस किया। महापौर प्रमिला पांडेय की ओर इशारा करते हुए मंडलायुक्त से कहा कि एक उम्रदराज महिला शहर के लिए कितनी दौड़ भाग कर रही हैं, अधिकारी युवा हैं, फिर भी उनसे दौड़ा नहीं जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
cm yogi adityanath angry on officers
डेमो
उन्होंने रैली वाले दिन शहर के यातायात पर भी विशेष ध्यान रखने के लिए एडीजी प्रेमप्रकाश और आईजी आलोक सिंह को हिदायत दी। रैली स्थल पर लोगों के आने के समय एक जगह भीड़ न लगने पाए, इसके लिए उन्होंने काफी संख्या में मेटल डिटेक्टर लगाने को कहा। 


 
विज्ञापन
cm yogi adityanath angry on officers
सीएम योगी आदित्यनाथ
जिससे जल्दी और आसानी से लोगों की जांच हो सकेे और वे अपने स्थान पर आकर बैठ सकें। इस दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी प्रभारी मंत्री के रूप में अधिकारियों से रैली स्थल और बाहर ट्रैफिक के संचालन को लेकर बात की। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed