{"_id":"5beee0c5bdec22695873d27f","slug":"cm-yogi-adityanath-surprise-check-in-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीएम ने धान क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण, एक सवाल पर बिना कुछ कहे गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने धान क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण, एक सवाल पर बिना कुछ कहे गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर गल्ला मंडी, नौबस्ता में धान क्रय केंद्र के औचक निरीक्षण पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों से कहा कि प्रदेश में नई क्रय नीति लागू करने का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना है। किसानों के धान की नीलामी भी हो तो भी उन्हें समर्थन मूल्य से कम न मिले। उन्होंने कहा कि प्रदेश में धान की खरीद समयबद्ध ढंग से हो, किसी भी सूरत में किसानों का शोषण न हो और उन्हें परेशानी न झेलनी पड़े, इसके लिए सभी जिलों के कमिश्नर और जिलाधिकारियों को क्रय केंद्रों की मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। एनएसपी के मुताबिक ही धान की खरीद की जाए, जो 1750 रुपये है। छनाई और उतराई के लिए 20 रुपये प्रति कुंतल किसानों को अलग से उनके खाते में आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर किए जाएंगे।
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
100 कुंतल तक धान बेचने के लिए किसानों को रजिस्ट्रेशन में भी छूट दी गई, बाद में उनका सत्यापन कराया जाएगा। क्रय केंद्रों पर भी रजिस्ट्रेशन कराने की व्यवस्था की गई है। साथ ही किसानों से सीधे खरीद के लिए मंडी समिति, एफसीआई, मार्केटिंग विभाग को सक्रिय कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 23 जिंस का नया एमएसपी घोषित किया है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी।
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
गल्ला मंडी में मुख्यमंत्री ने धान क्रय केंद्र प्रभारी विपणन निरीक्षक राजकुमार और क्षेत्रीय वितरण अधिकारी पवन दत्त आर्य से खरीद के बाबत पूछताछ की। इस दौरान कठारा, बिधनू की महिला किसान मिथिलेश यादव का धान को उठाकर देखा और उनसे बातचीत भी की। इसके बाद खुद ही मॉस्चर मीटर से मिथिलेश के धान की नमी मापी जो 10.3 प्रतिशत निकली। क्रय केंद्र प्रभारी राजकुमार ने बताया कि 17 प्रतिशत तक नमी वाला धान खरीद किया जा रहा है। इससे ऊपर नमी पाए जाने पर धान सुखाने के लिए किसान को प्लेटफार्म की भी व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
राम मंदिर मुद्दे पर साधी चुप्पी
मुख्यमंत्री से पत्रकारों ने अयोध्या राम मंदिर निर्माण मुद्दे पर सवाल किया तो वह चुप्पी साध गए। इसके बाद बिना कुछ कहे गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए।
मुख्यमंत्री से पत्रकारों ने अयोध्या राम मंदिर निर्माण मुद्दे पर सवाल किया तो वह चुप्पी साध गए। इसके बाद बिना कुछ कहे गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
गल्ला मंडी, नौबस्ता में मुख्यमंत्री के आगमन की खबर लगते ही मंडी परिषद अधिकारियों की हवाइयां उड़ गई। आनन-फानन नीलामी चबूतरा प्लेटफार्म नंबर एक पर धान क्रय केंद्र खोला गया। तत्काल नई मशीन लगाकर धान की सफाई शुरू कराई गई। साफ-सफाई की व्यवस्था के साथ टूटे चबूतरों में पैचवर्क कराया गया। मंडी परिषद के उप निदेशक प्रशासन राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि 28 केंद्रों में मशीन लगाई जा चुकी थीं। गल्ला मंडी में आज ही केंद्र खोला गया है इसलिए नई मशीन भी लगाई गई है।