फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नारी सम्मान की हकीकत: बेटे को बचाने आई मां को चौकी प्रभारी ने बेरहमी से पीटा, देखें शर्मसार करने वाली तस्वीरें

Sun, 18 Jul 2021 09:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 18 Jul 2021 09:02 AM IST
विज्ञापन
chowki incharge beating woman in kanpur she was came to save son see photos
चौकी इंजार्ज ने महिला को पीटा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले से शर्मसार करने देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। यहां एक चौकी इंजार्ज की घिनौनी करतूत ने पुलिस महकमे को एक बार फिर से बदनाम कर दिया है। जानकारी के अनुसार, भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के दुर्गदासपुर गांव में एक प्रकरण सुलझाने गए पुखरायां चौकी इंचार्ज से एक महिला उलझ गई। हाथापाई में महिला रास्ते पर गिर गई तो संतुलन बिगड़ने पर चौकी इंचार्ज भी महिला के ऊपर जा गिरे। चौकी इंचार्ज ने गुस्से में महिला को पीट दिया। मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया। इस पर पुलिस चली गई। बाद में गांव पहुंची महिला पुलिस चौकी इंचार्ज से भिड़ने वाली महिला को पकड़ कर कोतवाली ले गई। वहीं देर शाम एसपी केशव कुमार चौधरी ने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया। पंचायत चुनाव के दौरान दुर्गदासपुर निवासी शिवम की पुखरायां चौकी में तैनात सिपाही से कहासुनी हो गई थी। शिवम पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा तो उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई थी।
chowki incharge beating woman in kanpur she was came to save son see photos
चौकी इंजार्ज ने महिला को पीटा - फोटो : अमर उजाला
इधर शनिवार को पुखरायां चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह पटेल पुलिस बल के साथ एक अन्य प्रकरण को सुलझाने गांव गए थे। जीप से जाते समय रास्ते में शिवम घर के पास मिल गया तो चौकी इंचार्ज ने उसे बुलाकर कांस्टेबल से माफी मांगने की बात कही, अन्यथा कार्रवाई की चेतावनी दी। 
 
chowki incharge beating woman in kanpur she was came to save son see photos
चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह पटेल से हाथापाई करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच शिवम की मां अनीता पहुंच गई और विरोध जताया। इसको लेकर कहासुनी होने लगी। इसी बीच हाथापाई में महिला व चौकी इंचार्ज गिर गए। इस पर मोहल्ले के लोग दौड़ कर पहुंचे। कुछ महिलाओं ने चौकी इंचार्ज को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को अलग किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
chowki incharge beating woman in kanpur she was came to save son see photos
चौकी इंजार्ज ने महिला को पीटा - फोटो : अमर उजाला
घटना को लेकर लोगों के जुटने और माहौल बिगड़ने की आशंका पर पुलिस वहां से चली गई। बाद में महिला पुलिस गांव पहुंची और चौकी इंचार्ज से भिड़ने वाली महिला को पकड़ कर कोतवाली ले गई। मामले में शिवम के छोटे भाई विवेक ने बताया कि पुलिस कार्रवाई का दबाव बनाकर 50 हजार रुपये की मांग कर रही थी। 
 
विज्ञापन
chowki incharge beating woman in kanpur she was came to save son see photos
चौकी इंजार्ज ने महिला को पीटा - फोटो : अमर उजाला
कई दिन से चौकी इंचार्ज गांव आकर रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर अभद्रता करने लगे जिसको लेकर विवाद हो गया। आरोप लगाया कि भाभी के साथ भी चौकी इंचार्ज ने अभद्रता की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed