फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चित्रकूट जुड़वा भाइयों की हत्याः राजनीतिक रंग पकड़ने लगा मामला, साध्वी और शिवराज सवालों में उलझे

Tue, 26 Feb 2019 12:23 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 26 Feb 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot twins brother murder case
डेमो पिक
चित्रकूट में अपहरण के बाद जुड़वा बच्चों की निर्मम हत्या का मामला राजनीतिक रंग पकड़ रहा है। सोमवार को केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने पीड़ित बृजेश रावत के घर जाकर सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि इस घटना की पूरी जानकारी उन्हें नहीं थी। अब किसी भी आरोपी को नहीं छोड़ा जाएगा। किसी राजनीतिक दल से इसका मतलब नहीं है आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। इस मामले में पुलिस की नाकामी है। इसकी पूरी रिपोर्ट भारत सरकार के गृहमंत्री को देकर दूसरे राज्य की टीम से जांच कराई जाएगी। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि ऐसे मौके पर पुलिस से मिलकर साजिश न की जाए।
Chitrakoot twins brother murder case
डेमो पिक
इसके पूर्व रविवार देर रात मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उनके कार्यकाल में कोई अपहरण या ऐसी हत्या नहीं होती थी। कांग्रेस की सरकार बनते ही कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।
Chitrakoot twins brother murder case
डेमो पिक
उन्होंने कहा कि आरोपी भाजपा या बजरंग दल का है तो इसकी जांच कराएं और किसी अपराधी की पार्टी नहीं होती है। उसकी जगह सिर्फ जेल है। हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने व कांग्रेस की नाकामी बताने के लिए भाजपा पूरे प्रदेश में काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chitrakoot twins brother murder case
डेमो पिक
पीड़ित परिजनों से मुलाकात करने आई केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और इसके पूर्व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जब सांत्वना देकर जांच कराने की बात कर रहे थे तो परिजनों ने ही कहा कि भाजपा व बजरंग दल के ही लोग आरोपी हैं। इन्हें आपकी पार्टी के नाम पर संरक्षण मिलता है।
विज्ञापन
Chitrakoot twins brother murder case
डेमो पिक
इन बातों को सुनकर कुछ देर के लिए तो सभी शांत हो गए। इसके बाद जांच कराकर दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की बात कहकर मंत्रियों ने विदा ली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed